खेल मंत्री सारंग ने म.प्र.राज्य खेल अकादमी के सेलिंग खिलाड़ियों को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

भोपाल
ओपन थाईलैण्ड राष्ट्रीय चैम्पियनशिप-2025 14 से 18 अप्रैल 2025 तक आयोजन नेशनल सेलिंग क्लब सटटहिप थाईलैण्ड में किया गया। थाईलैण्ड में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 10 देशों की टीमों के लगभग 239 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की, जिसमें भारत, मलेशिया, थाईलेण्ड, हांगकांग, चीन, म्यांमार, रूस, न्यूजीलैण्ड, जापान और ताईपे देश शामिल थे। चैम्पियनशिप में सेलिंग के 06 इवेन्ट 1. 470 क्लॉस, 2. 420 क्लॉस, 3. एलसीए 4, 6, 7,  4. 29ईआर, 5. ऑप्टिमिस्ट, और 6. होबई-16 इवेन्ट में प्रतिभागिता आयोजित की गई। चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के सेलिंग खिलाड़ियों एकलव्य बाथम और अक्षत कुमार दोहरे ने इंटरनेशनल 420 क्लास इवेन्ट में खेल का बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। यह पहला अवसर है कि चैम्पियनशिप खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने सराहनीय खेल प्रदर्शन कर पदक जीता।

खेल मंत्री श्री सारंग ने दी खिलाड़ियों को बधाई
खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने थाईलैण्ड में आयोजित इंटरनेशनल चैम्पियनशिप के दोनो पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये बधाई दी। खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता ने भी दोनो पदक विजेता खिलाड़ी एकलव्य बाथम और अक्षत कुमार दोहरे को बधाई दी है, अक्षत और एकलव्य की टीम ने पहली बार 420 क्लास इवेन्ट में पदक अर्जित किया है। म.प्र. राज्य सेलिंग वाटर स्पोर्ट्स अकादमी बडी झील भोपाल में संचालित है। दोनो पदक विजेता खिलाड़ी खेल अकादमी के सेलिंग प्रशिक्षक श्री नरेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति