राज्य बजट में घोषणा की गई है, पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा का सरकार कर सकती है विस्तार

भोपाल
प्रदेश में पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा का राज्य सरकार विस्तार करना चाहती है। विधानसभा क्षेत्र स्तर तक यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य बजट में घोषणा की गई है, पर इसके संचालन की स्थिति ठीक नहीं है। पिछले वर्ष मई में प्रारंभ की गई इस सेवा में अभी तक 13 जिलों के केवल 61 रोगियों को इसका लाभ मिला है। इनमें नौ ने सशुल्क सेवा ली। बाकी 51 आयुष्मान हितग्राही थे, जिन्हें निश्शुल्क सेवा मिली।

इस तरह प्रतिमाह औसतन पांच रोगियों को ही इस सेवा का लाभ मिल पाया है, जबकि सेवा प्रदाता कंपनी से हुए अनुबंध के अनुसार न्यूनतम भुगतान की शर्त के अंतर्गत सरकार प्रतिमाह कंपनी को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये चुका रही है।
बता दें, शर्त यह है कि एयर एंबुलेंस सेवा में हेलीकाप्टर के लिए कम से कम 40 और विमान के लिए 60 घंटे यानी कुल 100 घंटे का न्यूनतम भुगतान राज्य सरकार को करना ही है।
हेलीकाप्टर के लिए निर्धारित दर 1,94,500 रुपये प्रति घंटे और विमान के लिए 1,78,900 रुपये है। इसमें शुल्क चुकाने वाले रोगियों से कंपनी को मिली राशि काटकर बाकी भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।
इस तरह न्यूनतम भुगतान की शर्त के अंतर्गत सेवा प्रदाता कंपनी से सौ घंटे की सेवा ली जा सकती है। अभी प्रतिमाह लगभग 10 घंटे की सेवा ही ली जा रही है।

इसलिए बचते हैं सीएमएचओ
दुर्घटना या आपदा के मामलों में संभाग में निशुल्क एयर एंबुलेंस सेवा के लिए सीएमएचओ की अनुशंसा पर कलेक्टर स्वीकृति दे सकते हैं।
संभाग के बाहर के लिए स्वास्थ्य आयुक्त, गंभीर मरीजों को मेडिकल कालेज से बाहर एयर एंबुलेंस की स्वीकृति डीन की अनुशंसा पर कमिश्नर और राज्य के बाहर के लिए संचालक चिकित्सा शिक्षा (डीएमई) द्वारा दी जाती है।
सीएमएचओ की यह भी जिम्मेदारी होती है कि रोगी को जहां रैफर किया जाता है वहां हेलीकाप्टर या विमान के उतरने की सुविधा हो।
रोगी को अस्पताल तक पहुंचाने और वहां बेड उपलब्ध करवाने तक की जिम्मेदारी सीएमएचओ की होती है, इस कारण वे यथासंभव बचने की कोशिश करते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति