मेंड्राडोल से भर्रीडांड तक PMGSY सड़क में पुलियों का खेल!

एमसीबी

एमसीबी जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई जा रही मेंड्राडोल से भर्रीडांड तक की सड़क में भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। योजना के तहत निर्माणाधीन इस सड़क में कुल 08 पुलियों का निर्माण होना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा मात्र 05 पुलिया ही बनाई गईं। शेष 03 पुलियों को दिखाने के लिए ग्राम पंचायत की पुरानी जर्जर पुलियों की मरम्मत कर उन्हें 'नई' पुलिया बता दिया गया है। यह सरासर घोटाला और जनता के पैसों की लूट है।

बोर्ड पर भी साफ तौर पर 08 पुलियों के निर्माण का उल्लेख है, जिससे इस गड़बड़ी की पुष्टि होती है। स्थानीय गाँव वाले जब निर्माण स्थल पर कार्य देख रहे थे उन्हों ने बताया कि इस सड़क पर पहले से दो पुलिया ग्राम पंचायत द्वारा पहले से बनवाई हुई थी। वही एक व्यक्ति से पूछताछ करने पर, जो खुद को इस प्रोजेक्ट का सुपरवाइजर बताता है, तो उसने बेहद गैरजिम्मेदाराना जवाब दिया: "आप ठेकेदार से मिलिए या विभागीय अधिकारी से बात कीजिए। मैं कुछ नहीं बता सकता कि 08 की जगह 05 पुलिया क्यों बनीं।"

      वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी न तो कार्यालय में मिलते हैं, न ही उनका मोबाइल उठाया जाता है। इससे साफ है कि पूरे मामले को दबाने और लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है।

       ठेकेदार का इतिहास भी सवालों के घेरे में है। एमसीबी जिले में इससे पहले भी उसके द्वारा निर्मित एक सड़क को लेकर कलेक्टर को शिकायत की जा चुकी है। अब इस पुलिया घोटाले ने एक बार फिर विभाग की कार्यशैली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

      जनता की मांग है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। क्या विभाग सोई हुई नींद से जागेगा या ये पुलियों का घोटाला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

यह सिर्फ एक सड़क का नहीं, व्यवस्था की नीयत का मामला है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति