उप पुलिस अधीक्षक वर्मा को भारत सरकार का अतिउत्कृष्ट सेवा पदक

इंदौर

मध्यप्रदेश पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक राजिन्दर सिंह वर्मा को वर्ष 2024 के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार का ‘‘अतिउत्कृष्ट सेवा पदक’’ प्रदाय करने की घोषणा की गई।

       वर्तमान में पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूगल इंदौर बतोर उप पुलिस अधीक्षक बाह्रय प्रशिक्षण मुख्या लय के पद पर कार्यरत है श्री वर्मा पुलिस विभाग में 28 वर्षो से कार्यरत है। श्री वर्मा जिला बड़वानी के ग्राम के पाटी  के रहने वाले है अपने कार्यकाल के दौरान रेडियो झोन इन्दौर के समस्त 14 जिलो व नर्मदा डूब क्षैत्र, पुर्नवास क्षैत्रों में संचार व्यवस्था एवं रख रखाव सुदृढ़ रखने में अथक प्रयास किये। वर्ष 2016 में सिहंस्थ दत्त अखाडा में उज्जैन के जोनल प्रभारी के रूप में उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों के बीच संचार का प्रबंधन में समन्वय स्थापित किया इसके लिए उन्हें  ‘‘सिंहस्थ ज्योति मेडल दिया गया।'

 वर्ष 2018 में बालाघाट नक्सल प्रभावित रेन्ज में डीएसपी रेडियो रेंज के रूप में तैनात किया गया था जहां उन्होंने पूरे नक्सल रेन्ज के संचार और प्रबंधन को बनाए रखने के लिये उल्लेखनीय कार्य किया। रेडियो रेंज खरगोन के समस्त जिलों में पुलिस और प्रशासन के संचार का रखरखाव, प्रबंधन, सीसीटीवी और डायल 100 जैसी महत्वपूर्ण योजना को बेहतर तरीके से स्थापित करने में सहयोग प्रदान किया। वर्ष 2019-20 में करोना वायरस महामारी के कोविड-19 दौरान उन्होंने तालाबंदी व संगरोध केंद्र का लगातार कानून व्यैवस्थाण को बनाये रखने का कार्य किया।
        पुलिस की सराहनीय सेवाओं के लिए ‘‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’’, ‘‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सिलेंस इन पुलिस टेनिंग’’, पुलिस महानिदेशक महोदय का प्रशंस्तीउ पत्र एवं डिस्क्, कर्मवीर योद्धा पदक से नवाजा गया ।
            ‘‘अतिउत्कृष्ट सेवा पदक’’ के मिलने पर पी.आर.टी.एस. प्रमुख निदेशक/पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री आर.के.सिंह, भापुसे, पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर चन्द्रावत एवं साथी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गई। श्री वर्मा का व्यक्तित्व एवं कार्यशैली अन्य शासकीय सेवकों के लिए उत्साहवर्धन एवं प्रेरणा स्वरूप कार्य करेगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति