पहलगाम हमले के बाद तीन आतंकियों के घरों पर चले बुलडोजर, किये ताबड़तोड़ ऐक्शन

नई दिल्ली
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर ऐक्शन तेज हो गया है। आतंकवादी तंत्र के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्राधिकारियों ने बांदीपोरा, पुलवामा और शोपियां जिलों में तीन सक्रिय आतंकवादियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात शोपियां जिले के वंडिना में आतंकवादी अदनान शफी का घर ध्वस्त कर दिया गया जो पिछले साल आतंकवादियों के समूह में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलवामा जिले में एक अन्य सक्रिय आतंकवादी आमिर नजीर का घर भी ढहा दिया गया।

बांदीपुरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जमील अहमद शेरगोजरी का घर जमींदोज कर दिया। शेरगोजरी 2016 से सक्रिय आतंकवादी है। इसके साथ ही पहलगाम हमले के बाद से अब तक आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नौ घरों को ध्वस्त किया जा चुका है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर पर्यटक शामिल थे। इस हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोर देकर कहा था, ‘हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे।’

बता दें कि गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी है। वहीं पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार तीसरी रात कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर और बारामूला जिले के बोनियार सेक्टर से गोलीबारी की है। सेना ने "उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी करके प्रभावी ढंग से जवाब दिया।"

सेना के सूत्रों ने बताया, "26-27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तान सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। हमारे जवानों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी करके प्रभावी ढंग से जवाब दिया।" उन्होंने बताया कि यह लगातार तीसरी रात है, जब पाकिस्तानी सेना ने अस्थिर नियंत्रण रेखा के पास कई स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति