फर्जी ट्रेलर के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, गुरु नानक देव जी के किरदार में आमिर खान को देख भड़के बीजेपी प्रवक्ता

मुंबई
टी-सीरीज के नाम पर एक फर्जी यूट्यूब चैनल पर 2 दिन पहले आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें वह गुरु नानक देव जी के किरदार में नजर आ रहे हैं। जैसे ही इस ट्रेलर पर बीजेपी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह की नजर पड़ी तो वह बुरी तरह भड़क उठे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह ट्रेलर देखकर न सिर्फ आमिर खान के फैंस, बल्कि पूरा बॉलीवुड और सोशल मीडिया समुदाय भी हैरान है, क्योंकि इससे पहले किसी को नहीं पता था कि आमिर खान ऐसी कोई फिल्म कर रहे हैं और न ही ट्रेलर के बारे में कोई जानकारी थी।

बीजेपी प्रवक्ता की कड़ी प्रतिक्रिया
इसी बीच बीजेपी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘फर्जी पोस्टर और टीजर की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें आमिर खान गुरु नानक देव जी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं! ये सिखों की धार्मिक भावनाओं पर जानबूझकर किया गया घृणित हमला है और सिख समुदाय को भड़काने का स्पष्ट प्रयास है। फर्जी चैनल नफरत फैलाने के लिए टी-सीरीज का गलत इस्तेमाल कर रहा है।’ उसके बाद उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘सख्त, तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए!’"

प्रीतपाल सिंह ने इस मामले में पंजाब पुलिस और साइबर सेल इंडिया से भी कार्रवाई की अपील की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "यह एक वेक-अप कॉल है।" इसके साथ ही उन्होंने Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee और इसके अध्यक्ष को भी टैग करते हुए मामले को गंभीरता से लेने की बात की। उन्होंने पंजाब पुलिस और साइबर सेल से आग्रह किया कि इस फर्जी चैनल के दोषियों के IP और MAC एड्रेस का तुरंत पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त आपराधिक कार्रवाई की जाए।

फर्जी चैनल पर कम सब्सक्राइबर्स, लेकिन बड़े व्यूज
यह फर्जी चैनल टी-सीरीज के नाम पर चलाया जा रहा था, लेकिन इस चैनल के पास महज 66 सब्सक्राइबर्स थे, जबकि वीडियो पर 1.6K व्यूज आ चुके थे। यह दिखाता है कि वीडियो को भ्रामक तरीके से वायरल किया गया था, जिससे लोगों को गुमराह किया गया। यह ट्रेलर पूरी तरह से फर्जी था और आमिर खान की किसी भी फिल्म से संबंधित नहीं था। गुरु नानक देव जी पर आधारित आमिर खान की किसी आगामी फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति