481 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सिरोही

आबूरोड रीको पुलिस द्वारा ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 481 कार्टन जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। यह शराब जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी।

गौरतलब है कि सिरोही जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा शराब की तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभूदयाल धानिया और माउंटआबू पुलिस उपअधीक्षक गोमाराम के सुपरविजन में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत की अगुवाई में टीम द्वारा पालनपुर फोरलेन स्थित सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान वहां आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 481 कार्टन पाए गए।

आवश्यक कारवाई के बाद शराब और ट्रक को जब्त कर बाकासर, सरली, पुलिस थाना बाडमेर सदर, जिला बाडमेर निवासी जेठाराम पुत्र बोहराराम जाट हुडा और मोहनलाल पुत्र मालाराम हुडा जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत, उपनिरीक्षक पूराराम, हेडकांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रवीण सिंह, दिलीप सिंह, मालदेव, भवानी सिंह, दिनेश कुमार, हिन्दूराम, मुकेश कुमार, गोपाल, प्रकाश  जंयतिलाल और अरूणसिंह सम्मिलित रहे।

जांच कर जुटाई जा रही है जानकारी
पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी। इससे पहले कि वे गुजरात सीमा में प्रवेश का पाते पकड़ लिया गया। अब पुलिस द्वारा जोधपुर में यह शराब कहां से भरी गई थी तथा अहमदाबाद, गुजरात में इसे कहां सप्लाई किया जाना था इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही जोधपुर से शराब भेजने वजे एवं अहमदाबाद में मंगवाने वाले लोग भी पुलिस के राड़ार पर है। इसके लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति