राजधानी भोपाल शहर के कोने-कोने में पहुंच रही स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के लिए आई टीम, अंतिम चरण में पहुंचा सर्वे

भोपाल
भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के दिल्ली से आई टीम शहर को कोने कोने में पहुंच रही है। जानकारी के मुताबिक सर्वेक्षण का काम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।  21 में से 15 नगर निगम जोन में सर्वेक्षण केवल आठ दिनों में पूरा हो चुका है। राजधानी भोपाल शहर में इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के दिल्ली से आई टीम शहर को कोने कोने में पहुंच रही है। जानकारी के मुताबिक सर्वेक्षण का काम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।  21 में से 15 नगर निगम जोन में सर्वेक्षण केवल आठ दिनों में पूरा हो चुका है। दिल्ली से आई एक टीम कचरा मुक्त शहर (जीएफसी) और खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ)जल मानकों सहित विभिन्न स्वच्छता मापदंडों का गहन निरीक्षण कर रही है, जो कुल 12,500 अंकों में से 2,500 का महत्वपूर्ण भार रखते हैं।

इन जोनो में पहुंच चुकी है टीम
अब तक जोन 1, 2, 4 और 17 का तीन-तीन दिनों में सर्वेक्षण किया गया, जबकि जोन 6, 11 और 12 का एक दिवसीय निरीक्षण किया गया। जोन 8, 9, 18 और 19 को दो दिनों में कवर किया गया।  शुक्रवार को जोन 1, 2, 17 और 18 में विस्तृत निरीक्षण किया गया, जिसमें जोन 2, 17 और 18 में सर्वेक्षण पूरा हो गया। टीम ने शनिवार को जोन 1 में अपना निरीक्षण जारी रखा, जो बैरागढ़ से लालघाटी तक फैला हुआ है, और साथ ही साथ शेष 10 जोनों में सर्वेक्षण शुरू किया।

टीम इन बिंदुओं पर कर रही फोकस
दिल्ली से आई टीम निरीक्षण के तहत प्रमुख क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय, उद्यान, नालियां, सीवर और सार्वजनिक प्रतिक्रिया शामिल हैं। कुल 218 सार्वजनिक शौचालयों का मूल्यांकन किया गया, साथ ही यह भी जांच की गई कि कचरा संग्रहण सेवाएं प्रभावी रूप से चल रही हैं या नहीं।

अलर्ट पर है निगम की टीम
भोपाल नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार सर्वेक्षण टीम से अगले पांच दिनों के भीतर शेष जोनों में निरीक्षण पूरा करने की उम्मीद है। जनकारी के लिए बतादें कि जब से दिल्ली की टीम भोपाल पहुंची है। भोपाल नगर निगम के ्अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट पर हैं। निगम कमिश्नर हरेन्द्र नरायण खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। विशेष क्षेत्रों के एएचओ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए और फील्ड स्टॉफ को उनके बीट चार्ट के अनुसार हर समय ड्यूटी पर रहने के लिए कहा गया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति