धार : इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सुबह स्विफ्ट कार पीछे से अज्ञात वाहन में जा घुसी, 4 की मौत

धार

धार के इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे स्विफ्ट कार पीछे से अज्ञात वाहन में जा घुसी। कार सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। युवक झाबुआ से शादी समारोह में धार जाने के लिए निकले थे।

रास्ते में ये हादसा तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम बलगांवडी स्थित प्रिंस होटल के पास हुआ। कार नंबर MP-45ZA-2571 में सवार युवक रविवार रात करीब 10 बजे झाबुआ से निकले थे। धार के रास्ते पर उनकी कार की किसी भारी वाहन से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

एयरबैग खुलने के बाद नहीं बची जान हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए थे, लेकिन इसके बाद भी कोई जिंदा नहीं बच पाया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिछली सीट पर बैठा एक युवक गाड़ी के सामने वाले शीशे (फ्रंट ग्लास) में फंस गया।

ग्रामीणों की मदद से निकाले गए चारों शव सूचना मिलते ही तिरला पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चारों शवों को कार से बाहर निकाला गया। पोस्टमॉर्टम के लिए सभी शव धार जिला अस्पताल भिजवाए गए हैं।

मृतकों की पहचान प्रकाश पिता नाथु निवासी रतलाम, राजा पिता कालू सिंह निवासी झाबुआ, राहुल पिता दयाराम निवासी फुलगांवडी और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। सीएसपी रविंद्र वास्कले ने बताया कि कार पीछे से किसी अज्ञात वाहन से टकराई है, जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति