हरदा में गंभीर घायल मरीज को पीएम श्री एयर एंबुलेंस से भेजा गया भोपाल, जिले से पहली बार किसी पेशेंट को किया गया एयरलिफ्ट

हरदा
 सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हरदा के एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस से भोपाल भेजा गया. यह पहला मौका है जब हरदा के किसी मरीज को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए किसी दूसरे शहर भेजा गया. सीएमएचओ के निर्देश के बाद घायल को एयरलिफ्ट किया गया. पीड़ित युवक के भाई ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव की सराहना की.

भीषण दुर्घटना का शिकार हुआ था युवक

दरअसल, जिले के रोलगांव निवासी 28 वर्षीय दिनेश गोंड का 3 दिन पहले हरदा में रोड एक्सीडेंट हो गया था. वह बाजार से घर लौट रहा था, इसी दौरान सामने से एकाएक एक भैंस आ गई और उसे बचाने के चक्कर में दिनेश बिजली के पोल से टकरा गया. हादसे में उसका पैर 3 जगह से टूट गया और कंधे की हड्डी भी टूट गई. गंभीर रुप से घायल युवक को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां 2 दिन तक उपचार के बाद सोमवार को भोपाल रेफर किया गया.

35 मिनट में हरदा से पहुंचाया भोपाल

गंभीर रूप से घायल दिनेश को वाया रोड भोपाल ले जाने में जान का खतरा था. डॉक्टरों ने अंदेशा जताया कि रोड पर झटके लगने से मरीज कोमा में भी जा सकता है, जिसके बाद सीएमएचओ की पहल पर घायल को पीएम श्री एयर एम्बुलेंस योजना के तहत हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध कराई गई. इससे मरीज को मात्र 35 मिनट में भोपाल पहुंचाया गया. एयर एम्बुलेंस के डॉक्टर निर्भय सिंह ने बताया, '' मरीज के बाएं पैर की हड्डी कई टुकड़ों में टूटने के कारण उसे भयानक दर्द था और ऐसी स्थिति में वह कोमा में भी जा सकता था.''

घायल के भाई ने कहा- ये हमारे लिए बड़ी मदद

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया, '' हमारे अस्पताल में दिनेश के इलाज की पर्याप्त सुविधा नहीं थी, इसलिए उसे भोपाल भेजा गया. पैर की हालत को देखते हुए उसे साधारण एम्बुलेंस से भेजना संभव नहीं था. इसलिए हमने एयर एंबुलेंस की मदद ली.'' घायल युवक के भाई महेश गोंड ने कहा, '' सरकार की इस सुविधा से हमें बहुत राहत मिली है. भाई की हालत ऐसी थी कि वह सड़क मार्ग से यात्रा नहीं कर सकता था. हेलीकॉप्टर से उसे भोपाल भेजा जा रहा है, यह हमारे लिए बड़ी मदद है.''

तत्काल बेहतर इलाज के लिए शुरू की गई है योजना

पीएम श्री एयर एम्बुलेंस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की थी. इस योजना का उद्देश्य गंभीर रूप से घायल या बीमार मरीजों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से बड़े अस्पतालों तक पहुंचाना है. खासकर तब, जब सड़क मार्ग से ले जाना संभव न हो या इसमें बहुत समय लग सकता हो. यह योजना गरीब और दूरदराज के इलाकों में रहने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति