पहलगाम हमले की रील ट्रैन में देख रहे युवक को पीटने वालों की हुई पहचान, पुलिस पकड़ने के लिए रवाना

 इंदौर
भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में हिंदू युवक से विवाद करने वाले मुस्लिम युवकों की पहचान जीआरपी ने कर ली है। ये आरोपी सेंधवा के रहने वाले हैं, जिन्हें पुलिस पकड़ने के लिए रवाना हो गई है।

बता दें कि अनमोल पुत्र हिंदू सिंह परमार निवासी खंडवा नाका ने आरोप लगाया था कि वह ट्रेन में पहलगाम हमले से संबंधित रील देख रहा था, तभी वहां बैठे मुस्लिम युवकों ने आक्रोशित होकर मारपीट की थी, जिससे हाथ और गले में चोट आई है। यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने ट्रेन से बाहर फेंकने की भी कोशिश की थी।

शिकायतकर्ता ने घटना को तोड़ मरोड़कर पेश किया

    इस बीच, पुलिस का यह भी दावा है कि शिकायतकर्ता छात्र ने घटना को तोड़ मरोड़कर पेश किया है। पहले युवक स्वयं को छात्र बता रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि वह जिम ट्रेनर है।

    उज्जैन में ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका आरोपियों से विवाद हुआ था, वहां आरपीएफ पुलिस ने मामला सुलझाया था। वहीं ट्रेन का एक वीडियो भी पुलिस को मिला है, जिसमें युवक के साथ दो साथी भी नजर आ रहे हैं।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान हो गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीआई रश्मि पाटीदार के मुताबिक, छात्र द्वारा लगाए गए आरोप और वीडियो की जांच की जा रही है।

वायरल हुआ वीडियो, तो पुलिस ने दर्ज किया केस

बता दें कि घटना के बाद युवक जब शिकायत लेकर जीआरपी थाने पहुंचा तो सुनवाई नहीं हुई। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद प्रकरण दर्ज हुआ।

पुलिस ने 36 घंटे बाद मामले में प्रकरण दर्ज किया।

युवक ने आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक बोल रहे थे पहलगाम में 28 लोग शहीद हुए हैं। हम चंदन नगर में रहते हैं। 29वां तुझे बना देंगे। युवक ने बताया कि ट्रेन में बैठकर शुजालपुर से इंदौर आ रहा था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति