मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लोको शेड एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लोको शेड एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण
 
लोको शेड्स और प्रशिक्षण केंद्र में गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की गहराई से जांच

भोपाल
मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने आज इटारसी स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड, डीजल लोको शेड तथा मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य संरक्षा, कार्यक्षमता एवं संरचनात्मक विकास के विभिन्न आयामों की समीक्षा करना था, जिससे ट्रेनों के संचालन में गुणवत्ता और सुरक्षा को और अधिक मजबूती मिल सके।

निरीक्षण के दौरान श्री त्रिपाठी ने इलेक्ट्रिक लोको शेड में होटल लोड कन्वर्टर, नवीनतम H12 लोको, ETP प्लांट (Effluent Treatment Plant), ट्रैक्शन मोटर सेक्शन, बोगी सेक्शन, तथा ब्रेकडाउन टीम की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का अवलोकन किया। उन्होंने लोको पिट में बोगी अंडर फ्रेम के रखरखाव कार्य का निरीक्षण किया और लोको के ऊपर कार्य करते समय ओवरहेड इक्विपमेंट्स (OHE) आइसोलेशन प्रक्रिया की बारीकी से जांच की।

लोको शेड की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने  ईमानदारी और तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने लोको शेड में हो रहे सिविल कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया और इंजीनियरिंग टीम को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष लोको में किए गए नवाचार और संशोधनों को प्रस्तुत किया, जिनका उद्देश्य लोको की ऊर्जा दक्षता, संचालन में स्थिरता और रखरखाव की सरलता बढ़ाना है।

इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक श्री त्रिपाठी ने मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया, जहां अमृत भारत स्पेशल ट्रेन के परिचालन हेतु भोपाल और जबलपुर मंडल के 13 लोको क्रू को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। मंडल रेल प्रबंधक ने उपस्थित लोको पायलटों से संवाद कर माइक्रोस्लिप जैसी तकनीकी समस्याओं, पर्याप्त विश्राम, सिग्नल पासिंग एट डेंजर एवं संरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री देवासी त्रिपाठी के साथ वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(टीआरएस) श्री नीरज कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल शेड) श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव ,वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(कर्षण परिचालन) श्री सचिन आर. शर्मा , वरिष्ठ मंडल अभियंता (दक्षिण ) श्री अभिषेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

यह निरीक्षण न केवल कर्मियों का मनोबल बढ़ाने वाला रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भोपाल मंडल गुणवत्ता, सुरक्षा और नवाचार के मामले में लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति