पाकिस्तान से तनाव के बीच PM मोदी का रूस दौरा रद्द, विक्ट्री डे परेड में होना था शामिल

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस का आगामी दौरा रद्द कर दिया है. वह अब 9 मई को मॉस्को में होने वाली विक्ट्री परेड में शामिल नहीं होंगे. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने यह जानकारी दी.

हालांकि, रूस ने पीएम मोदी के मॉस्को दौरे के रद्द होने का कारण नहीं बताया गया है. कहा जा रहा है कि पहलगाम पर आतंकी हमले के बाद मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. हालांकि, भारत की ओर से अभी इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है.

इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौ मई को रूस में होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित किया गया है.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेता इस मौके पर रूस जाने वाले हैं. बता दें कि द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी पर रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर नौ मई को होने वाली विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया था.

बता दें कि रूस में 9 मई को विक्ट्री डे परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत के तौर पर मनाई जाती है. इस दिन 1945 में जर्मनी ने आत्मसमर्पण किया था.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति