पाकिस्तान को बाबा रामदेव की खुली चेतावनी, महाकाल करेंगे आतंकी का अंत

उज्जैन
 योग गुरु बाबा रामदेव बुधवार को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां वे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए. इस दौरान बाबा रामदेव महाकाल की भक्ति में लीन दिखे. वे नंदी हाल में 'जय श्री महाकाल' और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते नजर आए. आरती के बाद उन्होंने महाकाल का पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया. उन्होंने महाकाल की महिमा का बखान किया और पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान को खुली चेतावनी दे डाली.

भारत की रक्षा करें बाबा महाकाल, देश का उत्थान हो

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए रामदेव ने कहा, "अक्षय तृतीया के अवसर पर पहली बार महाकाल के दर्शन किए. भस्म आरती में शामिल होकर और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करके मैं अभिभूत हूं. योग आत्मा और पारमार्थिक शक्ति का सबसे बड़ा केंद्र है. महाकाल अकाल मृत्यु के भय को हरने वाले हैं. मैंने बाबा महाकाल से यही प्रार्थना की है कि बाबा भारत की रक्षा करें और देश का उत्थान हो." इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा, सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर और गिरीश तिवारी ने बाबा रामदेव का स्वागत और सम्मान किया.

राक्षसी प्रवृत्ति वालों का अंत करेंगे महाकाल

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बाबा रामदेव ने चिंता जताई और पाकिस्तान की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा, "धर्म पूछकर लोगों को गोली मारना घोर पाप है. भारत सरकार इसका माकूल जवाब देगी. उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान महाकाल राक्षसी प्रवृत्ति वालों का अंत करेंगे और सत्य की विजय होगी." उन्होंने भगवद्गीता के श्लोक 'परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम' का उल्लेख करते हुए कहा कि "यही शासन का आदर्श होना चाहिए और भारत सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है."

'राष्ट्रीय मुद्दों पर सभी को एक स्वर में बोलना चाहिए'

एक दिन पहले कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर वायरल की गई एक तस्वीर और उस पर हुई राजनीतिक बयानबाजी पर भी बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी. रामदेव ने कहा, " जब बात राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता की हो तो राजनीति से ऊपर उठकर सभी को एकजुट होना चाहिए." उन्होंने कहा, "राजनेता राजनीति के लिए होते हैं, लेकिन राष्ट्रीय मुद्दों पर सभी दलों को एक स्वर में बोलना चाहिए.

सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर सीएम मोहन यादव से चर्चा

महाकाल के दर्शन के बाद बाबा रामदेव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मिले. उन्होंने सीएम से सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की. बाबा रामदेव ने मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा, " मोहन यादव मध्य प्रदेश को विकास के नए आयाम दे रहे हैं. प्रदेश को विकास के शिखर पर ले जा रहे हैं. उज्जैन एक आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित हो रहा है, इसका श्रेय भी डॉ. यादव को जाता है." उन्होंने सिंहस्थ को लेकर कहा, " सिंहस्थ ऐसा हो कि सनातन का एक नया स्वरूप और गौरव देश और पूरी दुनिया को देखने को मिले."

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति