दुर्ग जिले में 200 लीटर महुआ शराब और 4,000 किलो लाहन जब्त

रायपुर

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर दुर्ग जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम घोरारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 लीटर महुआ शराब और 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2.30 लाख रुपये है।

उपायुक्त आबकारी श्री जी.के. भगत एवं प्रभारी सहायक आयुक्त श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 30 अप्रैल को प्रातः गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलने पर टीम ने ग्राम घोरारी के खेतों की ओर दबिश दी, जहां अवैध शराब निर्माण की गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। कार्यवाही के दौरान मौके पर 15 अवैध शराब भट्टियाँ पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सहायक आयुक्त आबकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना आबकारी उप निरीक्षक श्री अरविंद साहू द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निर्मला ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर, हरीश पटेल, भोजराम रत्नाकर, गीतांजलि ताराम, मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, प्रह्लाद राजपूत, आरक्षक देव प्रसाद पटेल, अशोक वर्मा, संदीप तिर्की एवं ड्राइवर राजू धनराज व दुर्गेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्रमांक-525/नसीम

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति