रायपुर : 34 हजार रुपये मूल्य की अवैध कच्ची शराब व महुआ लाहन जब्त

रायपुर

आबकारी विभाग बलौदाबाजार ने अवैध मदिरा विनिर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 हजार रुपये मूल्य की हाथभट्ठी कच्ची शराब व महुआ लाहन जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्री श्याम धावड़े के निर्देश तथा कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं उपायुक्त आबकारी श्री अनिमेष नेताम के मार्गदर्शन में की गई।

जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह वृत्त कसडोल के हसुआ बलौदा सबरिया डेरा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी (संभागीय उड़नदस्ता रायपुर) श्री विशेश्वर साव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जलेश कुमार सिंह एवं वृत्त प्रभारी कसडोल शामिल थे।

नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई दो सक्रिय भठ्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 120 लीटर अवैध कच्ची मदिरा एवं लगभग 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त मदिरा का परीक्षण कर महुआ लाहन के नमूने कब्जे में लिए गए। बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 34,000 रूपए है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(च) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी की पतासाजी के प्रयास जारी हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति