भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते विद्यालयों का बदला समय, बीएसए तिवारी ने जारी किया आदेश

प्रयागराज

भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते विद्यालयों के समय में बदलाव के लिए आदेश जारी किया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है। इसके तहत कक्षा एक से आठ तक का समय सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक करने के लिए कहा गया है। ये आदेश बृहस्पतिवार एक मई से अगले आदेश तक प्रयागराज के सभी बोर्डों के विद्यालयों के लिए जारी किया गया है। विद्यालयों में 15 मई से ग्रीष्मवकाश रहेगा। बीएसए के मुताबिक यह आदेश जनपद के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

नहीं हुई बारिश, हवाओं ने दिलाई गर्मी से थोड़ी राहत
मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान एक बार फिर से गलत साबित हुआ है, हालांकि इस बीच चल रही तेज हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। वहीं, मौसम के जानकारों ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

इस दौरान तेज हवाएं चलने और तापमान में गिरावट का अनुमान है। वहीं, मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी रही। इस बीच मौसम विभाग की बारिश की भविष्यवाणी एक बार फिर से गलत साबित हुई।

दिनभर धूप निकली रही और हल्के-फुल्के बादल देखने को मिले, मगर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम होने की वजह से लोगों को गर्म हवाओं का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, मौसम के जानकारों ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति