एरिया स्टोर के बाहर पुराने मीटर और ट्रांसफार्मर के कबाड़ में लगी आग, कुम्हारी में रेल यातायात पेड़ गिरने से प्रभावित

भिलाई

भिलाई तीन स्थित एरिया स्टोर के बाहर पुराने मीटर और ट्रांसफार्मर के कबाड़ में गुरुवार की शाम आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन तेज आंधी के दौरान ही यह आग लगी है। घटना की जानकारी लगते ही बिजली कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि आग के पास ही 132 केवी क्षमता का सब स्टेशन है। आग पर काबू पाने के लिए जिला अग्निशमन सेवा के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू की।

    आग के पास ही करीब 100 मीटर तक लगातार कबाड़ रखा हुआ है, जिसमें यदि आग फैली तो बड़ी तबाही की स्थिति बन सकती थी। इसलिए आग पर काबू पाना बहुत जरूरी था।
    आग लगने का समय करीब 5:00 बजे बताया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे आग ने आसपास रखे कबाड़ को भी अपनी चपेट में ले लिया।
    देखते ही देखते आग में से तेज धुआ और आग की लपटे निकलने लगी। जिला अग्निशमन सेवा के वाहनों ने आग पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश की और आग को बुझाने में सफल रहे।

कुम्हारी में रेलवे क्रॉसिंग के पास पेड़ गिरने से रेल यातायात प्रभावित

    कुम्हारी में स्थित परसदा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बड़ा पेड़ रेलवे के ओवरहेड तार पर गिर गया, जिससे तार टूटकर गिर गया और पेड़ में आग लग गई। यह घटना शाम करीब 4:00 बजे की है।
    पेड़ और तार गिरने से दुर्ग-रायपुर के बीच रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। रेलवे की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लाइन को बंद करने के बाद राहत कार्य शुरू किया।
    शाम 6:10 बजे के करीब दुर्ग से रायपुर की ओर पहली ट्रेन रवाना की गई। धीरे-धीरे स्थिति को सामान्य किया जा रहा है। इस दौरान कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया था।
    रेलवे की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है और जल्द ही रेल यातायात को पूरी तरह से सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति