रायपुर : फसलों को बचाने के साथ अब सब्जी भी उगा सकेंगे चंदाराम और टकेश्वर

रायपुर : फसलों को बचाने के साथ अब सब्जी भी उगा सकेंगे चंदाराम और टकेश्वर

सुशासन तिहार में मिला सिंचाई पंप

रायपुर
सुशासन तिहार सुशासन तिहार में बिलासपुर जिला प्रशासन ने दो किसानों के आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उन्हें अनुदान पर सिंचाई पंप प्रदान किया है। मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पताईडीह के दो किसानों श्री चंदाराम जांगड़े और श्री टकेश्वर केंवट ने बीज निगम द्वारा संचालित चौंप्स योजना के तहत पेट्रोल चलित सिंचाई पंप की मांग की थी। उनकी मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कृषि विभाग ने दोनों को अनुदान पर सिंचाई पंप उपलब्ध कराया है। ये दोनों सीमांत किसान अब अपने फसलों को बचाने के साथ ही सब्जियों की खेती भी कर सकेंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है।

बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पताईडीह के किसान श्री चंदाराम जांगड़े ने बताया कि वे डेढ़ एकड़ में खेती करते हैं। उसे लंबे समय से सिंचाई पंप की आवश्यकता थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण खरीद नहीं पा रहे थे। शासकीय योजना के माध्यम से अनुदान पर पंप लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण वे इसके लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। सुशासन तिहार में गांव में आवेदन के लिए पेटी लगने पर उसने अपना आवेदन डाला। कृषि विभाग ने उसके आवेदन पर तत्परता से कार्यवाही कर अनुदान पर उसे पेट्रोल चलित सिंचाई पंप प्रदान किया।

पताईडीह के ही किसान श्री टकेश्वर केंवट ने बताया कि उसके पास करीब एक एकड़ कृषि भूमि है। सिंचाई पंप खरीदने की इच्छा लंबे समय से थी, लेकिन घर की खराब माली हालत के कारण संभव नहीं हो पा रहा था। सुशासन तिहार में कृषि विभाग ने उसे बहुत कम दर पर सिंचाई पंप उपलब्ध कराया है। उसे 25 हजार रुपए का पंप अनुदान पर आधी कीमत पर मिला है। सिंचाई के लिए पंप मिलने पर अब वह बेहतर ढंग से खेती कर पाएगा। धान के साथ अब वह सब्जी-भाजी भी उगा सकेगा जिससे आमदनी बढ़ेगी। सुशासन तिहार के दौरान आवेदन पर त्वरित कार्यवाही होने और सिंचाई पंप मिलने पर टकेश्वर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति