एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार, मलयालम इंडस्ट्री में छाया मातम

एर्नाकुलम
 मलयालम सीरियल स्टार विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है, गंभीर हालत में लीवर की बीमारी के इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. आज 2 मई को रात करीब 1 बजे एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार कल होगा.

होने वाला था लीवर ट्रांसप्लांट

उनकी बेटी अपना लीवर दान करने को तैयार थी, लेकिन उनके परिवार और दोस्त इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. अभिनेता किशोर सत्या ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की पुष्टी की. किशोर सत्या ने लिखा, 'प्रिय मित्रों, दुखद समाचार… विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है. कुछ दिनों से बुखार का इलाज चल रहा था. संवेदना… मैं प्रार्थना करता हूं कि परिवार को उनके निधन को सहने की शक्ति मिले'.

एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन

पहले बताया गया था कि अभिनेता के इलाज पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च होंगे और एक्टर को धारावाहिक कलाकारों के ऑर्गेनाइजेशन 'आत्मा' से पैसों की मदद की गई है. किशोर सत्या ने पहले कहा था कि उन्हें अभिनेता विष्णु प्रसाद की बीमारी के बारे में उनकी बहन ने बताया था और कहा था कि उनके इलाज के लिए बड़ी रकम की जरुरत होगी. किशोर सत्या ने कुछ दिन पहले कहा था कि जो लोग मदद कर सकते हैं, उन्हें मदद करनी चाहिए और वह धारावाहिक सितारों का एक संगठन आत्मा से मदद लेने का प्रयास कर रहे हैं'.

विष्णु प्रसाद एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मों और धारावाहिकों में अपने विलेन अवतार से दर्शकों का दिल जीता है. विष्णु प्रसाद ने अपने अभिनय की शुरुआत विनयन द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म काशी से की थी. बाद में, उन्होंने काई एथम डोरथ, रनवे, मैंगो सीज़न, लायन, बेन जोंसन, लोकनाथन आईएएस, पटाका और मराठा नाडु जैसी फिल्मों में काम किया. विष्णु प्रसाद टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थे. उनके दो बच्चे हैं जिनके नाम अभिरामि और अनानिका हैं.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति