रतलाम में एनआईए की टीम ने आधी रात को पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया

रतलाम

मध्य प्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार आतंकी फिरोज खान को लेकर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) और राजस्थान पुलिस की एक संयुक्त टीम रतलाम पहुंची हुई है। टीम ने फिरोज को संबंधित स्थानों पर ले जाकर वहां का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आतंकवादी गतिविधियों की जांच के सिलसिले में की गई थी, ताकि आतंकी नेटवर्क और उनके द्वारा उपयोग की गई जगहों के बारे में और जानकारी मिल सके।

एनआईए और राजस्थान पुलिस की टीम ने फिरोज के साथ स्टेशन रोड थाने में भी पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिरोज से पूछताछ जारी है और उसकी गिरफ्तारी के बाद अब अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि फिरोज की गिरफ्तारी से आतंकी गतिविधियों के बारे में जरूरी जानकारी मिल सकती है, जो आगे की जांच के लिए सहायक साबित होगी।
फिरोज खान की गिरफ्तारी

    बता दें कि कुछ दिन पहले, रतलाम पुलिस ने फिरोज खान को गिरफ्तार किया था, जो काफी समय से फरार था और उस पर 5 लाख का इनाम भी घोषित था। फिरोज को जयपुर बम ब्लास्ट मामले में वांटेड था। यह गिरफ्तारी रतलाम पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही थी, लेकिन अब एनआईए की कार्रवाई ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है।

फिरोज खान का आतंकवादी नेटवर्क

फिरोज खान 2022 में जयपुर बम ब्लास्ट को दोहराने की साजिश में शामिल था, और एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में उसका नाम था। उसे 2 अप्रैल को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब वह ईद के मौके पर अपनी बहन से मिलने आया था। पुलिस को इनपुट मिला था कि वह अपनी बहन के घर पर ठहरने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

एनआईए की जांच का दायरा बढ़ा

एनआईए द्वारा की गई ताजा कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि रतलाम में आतंकवादियों का नेटवर्क सक्रिय था और यह जांच अब और गहरी हो गई है। एनआईए के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति