स्मार्ट फोन नहीं दिलाया तो मासूम के साथ खदान में कूदकर की आत्महत्या

बूंदी

जिले के नमाना थाना क्षेत्र के गरड़दा गांव से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पति से स्मार्ट फोन दिलाने की मांग पूरी न होने पर एक महिला ने अपनी 14 माह की बेटी के साथ पानी से भरे खदान में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला 24 अप्रैल से लापता थी। गुरुवार को दोनों के शव खदान में तैरते हुए मिले, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नमाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकालकर बूंदी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी धर्मराम चौधरी ने बताया कि गरड़दा गांव के पानी से भरे खदान में दो शवों की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के भाई द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में किसी पर संदेह नहीं जताया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 28 वर्षीय विनिता भील पत्नी कैलाश और उसकी 14 माह की बेटी रिया के रूप में हुई है। विनिता मूल रूप से झाबुआ, मप्र की रहने वाली थी और उसका परिवार छह माह पहले मजदूरी के सिलसिले में गरड़दा गांव आया था।

विनिता 24 अप्रैल से लापता थी और अब खदान से उसका और उसकी बच्ची का शव मिलने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति