इंदौर में 3 साल की बच्ची ने संथारा से त्याग दिया शरीर, बन गया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, माता-पिता दोनों IT प्रोफेशनल

इंदौर

 जैन परिवार की 3 वर्ष 4 माह की छोटी बच्ची ने संथारा लेकर जीवन त्याग दिया है. बताया जा है कि बच्ची पिछले काफी दिनों से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित थी. परिजनों ने उसका ऑपरेशन भी करवा दिया था, लेकिन एक बार फिर उसे वही समस्या हो रही थी. इसके चलते परिजनों ने जैन मुनि के कहने पर उसका संथारा करवाया और 10 मिनट बाद ही उसने अपना जीवन त्याग दिया. बेटी के माता-पिता दोनों ही आईटी प्रोफेशनल हैं. उनके इस फैसले का जैन समाज ने स्वागत किया है.

3 साल की बेटी वियाना को दिलाया संथारा

इंदौर निवासी पीयूष-वर्षा जैन ने अपनी 3 साल की बेटी वियाना को संथारा दिलाया था. जिसकी चर्चा पूरे जैन समाज और देश भर में हो रही है. बेटी की मां वर्षा जैन ने बताया, " वियाना को जनवरी में ब्रेन ट्यूमर होने की जानकारी लगी, जिसके चलते 9 जनवरी को मुंबई लेकर गए और 10 को ट्यूमर का ऑपरेशन भी हो गया. इसके बाद वह ठीक भी हो गई थी, लेकिन अचानक से मार्च के तीसरे हफ्ते में उसे फिर वही दिक्कत होने लगी.''

मुनिश्री के सुझाव से लिया गया फैसला

वियाना की मां वर्षा ने कहा, '' बच्ची की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी. ऐसे में 21 मार्च को जैन मुनि राजेश महाराज के पास दर्शन कराने ले गए. वहां बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए मुनिश्री ने संथारा कराने का सुझाव दिया. इसके बाद मैंने अपने पति पीयूष और दोनों बेटे धैर्य और शौर्य सहित परिवार से परामर्श कर बेटी का संथारा करवाने की स्वीकृति दे दी. परिवार की सहमति से वियाना का संथारा की प्रक्रिया शुरू हुई. इस धार्मिक प्रक्रिया के पूरा होने के 10 मिनट बाद ही वियाना ने प्राण त्याग दिया.''

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज

बता दें कि वियाना के माता-पिता पीयूष और वर्षा जैन दोनों ही आईटी प्रोफेशनल हैं. उन्होंने बेटी के संथारा दिलाने की जानकारी सिर्फ अपने परिवार वालों को दी थी. यह धार्मिक प्रक्रिया राजेश मुनि महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुई है. इतनी छोटी उम्र में संथारा लेने की वजह से वियाना का नाम 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया है. उनके इस फैसले पर जैन समाज ने बुधवार को इंदौर के कीमती गार्डन में आयोजित गमगीन समारोह में पीयूष-वर्षा को सम्मानित भी किया है.

सबसे कम उम्र में धारण किया संथारा

वियाना के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी जैन धर्म के सर्वोच्च व्रत संथारा को करने वाली विश्व की सबसे छोटी उम्र की बच्ची बन गई है. वियाना बहुत ही चंचल और खुश रहने वाली बच्ची थी. उसे हमने शुरू से धार्मिक संस्कार दिए थे. परिवार की आस्था और धार्मिक वातावरण के चलते हम इस कठिन निर्णय को ले सके हैं. वियाना की यह आध्यात्मिक यात्रा आज पूरे जैन समाज के लिए एक गहन विचार और प्रेरणा का विषय बन गई है.

क्या होता है संथारा?

जैन समाज में संथारा एक व्रत या स्वेच्छा से मृत्यु को अपनाने की प्रक्रिया को कहा जाता है. जैन धर्म में इसे मृत्यु का महोत्सव भी कहा जाता है. संथारा में व्यक्ति धीरे-धीरे अन्न-जल का त्याग करने लगता है और अपनी मृत्यु तक उपवास करता है. इस मामले में बच्ची वियाना की स्थिति बेहद गंभीर होने की वजह से उसे संथारा कराकर विदा किया गया.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति