वेव्स 2025 समिट में कार्तिक आर्यन और एस.एस. राजामौली ने शेयर किया खास मोमेंट

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने दक्षिण भारतीय फिल्मकार एस.एस. राजामौली के साथ विश्व श्रव्य-दृश्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 में खास मोमेंट शेयर किया है। वेव्स 2025 समिट, एक से चार मई तक मुंबई के बांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहा है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। इस दौरान कल एक खास पल तब आया जब कार्तिक आर्यन और एस.एस. राजामौली आमने-सामने आए।

वेव्स 2025 समिट से वायरल एक वीडियो में दिखा कि जब कार्तिक आर्यन पारंपरिक बंदगला-कुर्ता पहनकर मंच पर पहुंचे, तो उन्होंने एस.एस. राजामौली से बड़ी गर्मजोशी से हाथ मिलाया। कार्तिक ने हमेशा की तरह अपनी तहज़ीब दिखाते हुए राजामौली को स्टेज पर आने के लिए आमंत्रित किया और खुद शालीनता से एक तरफ हट गये, जिससे सारी लाइमलाइट उन्हीं पर रहे। तब से ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है, जहां फैंस भारतीय सिनेमा की इन दो बड़ी हस्तियों की सादगी और कमाल के अंदाज़ को खूब सराह रहे हैं।

इस मौके पर एस.एस. राजामौली ने भारत की कहानियों की परंपरा पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारे देश की भाषाओं और अलग-अलग संस्कृति की वजह से यहां की स्टोरीटेलिंग में एक खास गहराई और रंग होता है। उन्होंने कहा कि भारत की जो समृद्ध कहानी कहने की परंपरा है, वैसी किसी और देश में नहीं मिलती।

इस बीच, कार्तिक आर्यन, जो अपनी बातचीत की क्षमता और देश के चहेते स्टार के रूप में मशहूर हैं, ने शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी सच्ची भावनाओं का इज़हार करके फिर से दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी, माफ़ कीजिए, मेरी हार्टबीट बहुत तेज़ चल रही है आपके सामने,” यह कहते ही उन्होंने दर्शकों को हंसी में डाल दिया।कार्तिक के फैन्स खुशी से झूम उठे हैं, अपने पसंदीदा स्टार के एक और बेहतरीन और सच्चे पल का जश्न मना रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति