रोमांटिक मूड में भूमि पेडनेकर, फैंस से पूछा दिलचस्प सवाल

मुंबई,

 बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हिंदी सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग और सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के लिए जानी जाती हैं। उनका हर लुक फैंस का दिल जीत लेता है। भूमि ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया कि इन दिनों वह रोमांटिक मूड में हैं। यह वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में भूमि पेडनेकर सिल्वर कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। उनका फैंसी ब्लाउज उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने हाथों में खूबसूरत कंगन पहने हैं और बालों को आगे से स्टाइल करते हुए पीछे से खुला छोड़ा है।

वीडियो में वह स्विमिंग पूल के पास कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने म्यूजिक ट्रैक में ‘फाइंडिंग हर’ गाने को जोड़ा है, जो सिंगर कुशाग्र का गाया है। भूमि ने कैप्शन में लिखा- ”मैं इन दिनों रोमांटिक मूड में हूं, क्या आप भी इस प्यार को महसूस कर रहे हैं?”

भूमि ने यशराज फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी ‘दम लगा के हईशा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 30 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्स में वह आयुष्मान खुराना के अपॉजिट थीं। उन्होंने संध्या वर्मा नाम की महिला का किरदार निभाया था, जिसका वजन बहुत ज्यादा था। ज्यादा वजन होने की वजह से उसे अपने ही ससुराल और पति के ताने और अपमान का सामना करना पड़ता था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया गया। फिल्म ने 11 अवॉर्ड्स हासिल किए।

इसके बाद वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में नजर आईं। यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे- ‘खुले में शौच’ पर आधारित थी। फिल्म में भूमि का किरदार जया जोशी का था।

इसके अलावा, उन्होंने ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बाला’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘सांड की आंख’, ‘बधाई दो’ समेत कई फिल्मों में काम किया। ‘बधाई दो’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला।

हाल ही में उनकी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ रिलीज हुई। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह नजर आईं। फिल्म अब ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति