भारतीय रेल के लिए डिज़ाइन करें डिजिटल घड़ी, जीतें 5 लाख रुपए का राष्ट्रीय पुरस्कार

भोपाल
भोपाल मंडल भारतीय रेल के नवाचार प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जागरूकता प्रसार में सतत अग्रसर है। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड द्वारा एक अनूठी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें आम नागरिकों को भारतीय रेल के लिए नई डिजिटल घड़ी डिज़ाइन करने का आमंत्रण दिया गया है।

भारतीय रेल की ओर से देशभर के सभी रेलवे स्टेशनों पर एक समान डिजिटल क्लॉक स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इस दिशा में घड़ी की डिज़ाइन को लेकर पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो आम जनता, स्कूली छात्रों एवं कॉलेज/यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। प्रतिभागियों को 1 मई से 31 मई 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से डिज़ाइन प्रस्तुत करनी है।

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) श्री दिलीप कुमार ने जानकारी दी कि डिज़ाइन तीन श्रेणियों—स्कूली छात्र (12वीं कक्षा तक), कॉलेज/यूनिवर्सिटी विद्यार्थी तथा पेशेवर—में आमंत्रित की गई है। सभी श्रेणियों को मिलाकर चयनित श्रेष्ठ डिज़ाइन को ₹5 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही तीनों श्रेणियों में से प्रत्येक में पाँच-पाँच सांत्वना पुरस्कार ₹50,000 रुपए के रूप में दिए जाएंगे।
डिज़ाइन भेजने की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। प्रतिभागियों को वाटरमार्क रहित हाई-रेज़ोल्यूशन डिज़ाइन ईमेल आईडी contest.pr@rb.railnet.gov.in पर भेजनी है। साथ ही, डिज़ाइन के साथ उसका अवधारणा नोट और मौलिकता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता भारतीय रेल की समय प्रबंधन की आधुनिक सोच और जनसहभागिता को दर्शाने वाला एक प्रेरक प्रयास है। भोपाल मंडल के नागरिक, विद्यार्थी, डिज़ाइनर और कलाकार इस अवसर का लाभ उठाएं और भारतीय रेल के साथ ‘समय’ को एक नई पहचान देने का गौरव प्राप्त करें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति