अब इन PAK क्रिकेटर्स के भी इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक, पाकिस्तान पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक जारी

नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. इस हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है. भारत सरकार उन पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ एक्शन ले रही है, जिनके भारत में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं.

इन क्रिकेटर्स का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
अब पाकिस्तान क्रिकेटरों बाबर आजम, हारिस रऊफ, मोहम्मद रिजवान और शाहीन आफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट 'कानूनी अनुरोध' के बाद भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं. भारत में इन खिलाड़ियों का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों को यह संदेश मिल रहा है, 'भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है. इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया.'

इस सप्ताह की शुरुआत में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी 'भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के विरुद्ध भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन और गलत सूचना प्रसारित करने' के लिए भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था.

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, बासित अली और शाहिद आफरीदी के यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए थे. हालांकि शाहिद आफरीदी का इंस्टाग्राम अकाउंट अब भी उपलब्ध है. पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर, माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए. इसके साथ ही भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया.

बाबर आजम समेत पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर्स इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भाग ले रहे हैं. बता दें कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पीएसएल का आयोजन लगभग एक साथ हो रहा है. पीएसएल 2025 की शुरुआत 11 अप्रैल को हुई थी और इसका फाइनल मुकाबला 18 मई को होगा. जबकि आईपीएल का आगाज 22 मार्च को हुआ और खिताबी मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा.

पीएसएल का ड्राफ्ट आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के बाद हुआ था, ताकि उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके जो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे. ऐसे में डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन और केन विलियमसन जैसे धुरंधर खिलाड़ियों ने पीएसएल का रुख किया.

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति