राजस्थान में अगले 4 से 5 दिनों तक आंधी-तूफान , बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान

राजस्थान में आज मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज तूफान के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम केंद्र ने अब से कुछ देर पहले एनसीआर से सटे अलवर, भरतपुर के अलावा भीलवाड़ा में तेज अंधड़ के साथ मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी एनसीआर और इसके आस-पास के इलाकों में तेज तूफान ओर जोरदार बारिश देखने को मिली थी। वहीं जोधपुर, पाली, अजमेर, सवाई माधोपुर और धौलपुर में अंधड़ के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मई के पहले सप्ताह तक प्रदेश में आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। जो अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 से 6 डिग्री अधिक चल रहा था वह अब  सामान्य से 7 डिग्री तक  लुढ़कर नीचे आ गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में जैसलमेर  में सर्वाधिक अधिकतम तापमान  43.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे एक दिन पहले यहां पारा लगभग 47 डिग्री तक चला गया था।

बाड़मेर में 43.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। प्रदेश के अन्य शहरों में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 36.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। वहीं भीलवाड़ा में 40.5 डिग्री, अलवर में 32.5 डिग्री, जयपुर में 35.5 डिग्री, पिलानी में 31.5 डिग्री, सीकर में 37.5 डिग्री, कोटा में 39.6 डिग्री, चित्तोड़गढ़ में 42.6 डिग्री, फलौदी में 42.8 डिग्री, बीकानेर में 41.4 डिग्री, गंगानगर में 34.8 डिग्री, धौलपुर में 34.9, नागौर में 38.3, अंता-बारां में 37.5 और चूरू में 36.2.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज पूर्वी राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग तथा पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति