मैंने पहली बार देखा है कि कोई सरकार हमारे उद्योग में इतनी रुचि ले रही है: आमिर खान

मुंबई,

बॉलीवुड स्टार और फिल्म निर्माता आमिर खान ने कहा है कि उन्होंने पहली बार देखा है कि कोई सरकार फिल्म उद्योग में इतनी रुचि ले रही है। आमिर खान ने शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित विश्व श्रृव्य दृश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 में आयोजित ‘स्टूडियोज ऑफ द फ्यूचर: पुटिंग इंडिया ऑन वर्ल्ड स्टूडियो मैप’ नामक पैनल चर्चा में शिरकत की। फिल्म समीक्षक मयंक शेखर द्वारा संचालित इस सत्र में फिल्म उद्योग के कई दिग्गज शामिल हुए। इनमें निर्माता रितेश सिधवानी, प्राइम फोकस लिमिटेड के नमित मल्होत्रा, फिल्म निर्माता दिनेश विजन, पीवीआर सिनेमा के अजय बिजली और प्रसिद्ध अमरीकी निर्माता चार्ल्स रोवन शामिल रहे। आमिर खान ने कहा, “यह पहली बार है जब मैंने किसी सरकार को हमारे उद्योग में इतनी रुचि लेते देखा है। वेव्स केवल एक संवाद नहीं है। यह नीति का पुल है। यह एक आशाजनक शुरुआत है। मुझे यकीन है कि हमारी चर्चायें नीतियों में बदल जाएँगी।” ओटीटी बहस पर आमिर खान ने बताया कि कैसे थिएटर और ओटीटी रिलीज़ के बीच की संकीर्ण खिड़की थिएटर दर्शकों को हतोत्साहित करती है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति