‘रेड 2’ का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका

मुंबई,

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'रेड 2' को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। यह फिल्म भारी अग्रिम बुकिंग के बाद गुरुवार, 1 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की 'भूतनी', 'हिट 3', 'रेट्रो' और हॉलीवुड फिल्म 'थंडरबोल्ट्स' से टकराई। पहले दिन दमदार ओपनिंग करने वाली 'रेड 2' ने दूसरे दिन भी अच्छी कमाई है।

राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित 'रेड 2' वर्ष 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन एक बार फिर आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में लौटे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यद्यपि फिल्म को आलोचकों से मिश्रित समीक्षा मिली है, फिर भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म रिलीज के पहले दिन 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

'रेड 2' ने रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये कमाए। अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 'रेड 2' ने रिलीज के दूसरे दिन 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'रेड 2' का दो दिन का कुल कलेक्शन 31 करोड़ रुपये हो गया है। निर्माताओं ने 'रेड 2' के निर्माण पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दो दिनों में फिल्म ने 31 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो इसके बजट का 80 प्रतिशत से अधिक है। उम्मीद है कि फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छा मुनाफा कमाएगी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति