क्या ये IPL में एमएस धोनी का आखिरी साल है? विराट कोहली ने माहि के सम्मान में किया कुछ ऐसा

नई दिल्ली

क्या ये IPL में एमएस धोनी का आखिरी साल है? पिछले कई सालों से सीएसके इसी सवाल के साथ टूर्नामेंट का आगाज करती है। ब्रॉडकास्टर से लेकर क्रिकेट पंडित हर साल अटकलें लगाते हैं कि यह तो उनका IPL में आखिरी साल ही होगा, मगर धोनी तो धोनी है…वह अगले साल फिर फैंस का मनोरंजन करने के लिए मैदान पर उतर जाते हैं। मगर इस साल माहौल थोड़ा अलग नजर आ रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स लगातार मैच हार रही है और धोनी का परफॉर्मेंस भी काफी निराशाजनक रहा है। ऐसे में टीम के भविष्य को देखते हुए कहा जा सकता है कि धोनी अपने IPL करियर पर पूर्ण विराम लगा सकते हैं। धोनी के संन्यास की अटकलें उस समय और तेज हो गई जब RCB vs CSK मैच के बाद कोहली ने धोनी के सम्मान में अपनी कैप उतार दी।

सीनियर खिलाड़ियों के सम्मान में अकसर जूनिया खिलाड़ी हैंडशेक के दौरान अपनी कैप उतार देते हैं, मगर इस बार ब्रॉडकास्टर को इसके पीछे कुछ अलग इमोशन दिखा। जिस वजह से उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धोनी और कोहली की मैच के बाद की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘वन लास्ट टाइम।’

कैसा रहा RCB बनाम CSK मैच?
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली और जैकब बेथेल ने आरसीबी को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 97 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी जमाए, मगर उनके आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर बूरी तरह फ्लॉप रहा। अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 94 तो रवींद्र जडेजा ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली। मगर यह दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। लुंगी एनगिडी 3 विकेट के साथ आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति