पेड़ से टकराई बारातियों की कार, चार की मौत, एक गंभीर

प्रयागराज

प्रयागराज के पिपरी कोतवाली के कस्बा चायल के आगे शनिवार रात करीब 12 बजे लौट रहे बरातियों की कार गुंगवा की बाग स्थित शिवरानी गेस्ट हॉउस के समीप जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

पूरामुफ्ती निवासी लालबहादुर पटेल के बेटे बुधराम पटेल की शादी समोरह में शामिल होने के लिए शनिवार रात सल्लाहपुर चौकी अंतर्गत मानिकपुर निवासी सुनील कुमार, रवि कुमार, धूमनगंज कोतवाली के बाकराबाद निवासी चंद्रबदन, बड़के कोटवा निवासी दिलीप कुमार और बलिया निवासी एयर फोर्स कर्मी विकास कार से कस्बा चायल के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी दौलत राम पटेल के घर आए थे।

रात 12 बजे के करीब लौटने के दौरान गुंगवा की बाग स्थित शिवरानी गेस्ट हॉउस के समीप कार जामुन के पेड़ टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने सुनील कुमार (36) पुत्र नारायण पटेल, रवि कुमार (35) पुत्र शंभूनाथ पटेल, चंद्रबदन (42) पुत्र गुलाब और विकास (40) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दिलीप का इलाज चल रहा है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति