सभी पीसीसी को “संविधान बचाओ रैली” में जाति जनगणना का मुद्दा उठाने के निर्देश

रायपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों से जाती आधारित जनगणना के मुद्दे को योजना बद्ध तरीके से उठाने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल राव ने सर्कुलर जारी किया है। इसमें ऑन ग्राउंड से लेकर सोशल मिडिया स्तर तक की कार्ययोजना और रणनीति स्पष्ट की गई है।

एआईसीसी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने सभी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं को जातिगत जनगणना को लेकर सीडब्ल्यूसी में पारित प्रस्ताव की जानकारी दी। सभी पीसीसी को संविधान बचाव रैली में जाति जनगणना के मुद्दे को प्रमुख्ता से उठाने के निर्देश दिए गए हैं। संविधान के अनुच्छेद 15(5) पर खास जोर देने का निर्देश दिया है। लेकिन इस सर्कुलर में आरक्षण को 50 फीसदी से आगे बढ़ाने का जिक्र नहीं है।

जारी परिपत्र में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग दोहराई थी। राहुल गांधी इस मुद्दे पर सबसे मुखर और दृढ़ आवाज रहे हैं, जिन्होंने बार-बार कहा है कि सामाजिक न्याय के लिए जाति जनगणना आवश्यक है।

कांग्रेस ने सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों से कहा है कि वे राज्य और जिला स्तर पर निगरानी टीम और पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं। 30 मई तक हर विधानसभा क्षेत्र में चौपालें, रैलियां और घर-घर संपर्क अभियान चलाए जाएंगे, जिनमें सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, वकीलों, दुकानदारों और SHG सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करें। इसमें कांग्रेस की भूमिका और राहुल गांधी के नेतृत्व को जनता तक पहुचाएं। साथ ही, बीजेपी की जाति गणना विरोधी नीतियों को उजागर करें।

सोशल मीडिया को लेकर रणनीति
हर विधानसभा क्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया ब्रीफिंग की जाए, जिसकी जिम्मेदारी AICC संचार विभाग की हो। सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ता, युवा नेता और प्रतिनिधि एक्टिव रहें और कांग्रेस की जाति जनगणना की मांग, राहुल गांधी के नेतृत्व, और बीजेपी की वंचित विरोधी नीतियों को उजागर करें। यह पूरा अभियान एक संगठित और समर्पित रणनीति के तहत चलाया जाए और हर गतिविधि की साप्ताहिक रिपोर्ट AICC को भेजी जाए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति