शहर में तय स्टॉपेज के बजाय अन्य स्थानों पर बस रोकना पड़ा भारी, 11 बस संचालकों के खिलाफ हुई चालानी कार्रवाई

मुंगेली

शहर में निर्धारित बस स्टॉपेज को नजरअंदाज कर अन्यत्र बस रोकने वाले 11 बस संचालकों पर जिला परिवहन विभाग द्वारा चालानी कार्रवाई की गई. इस अभियान में कुल 8,700 रुपए जुर्माना वसूला गया. शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए व यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखने हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला परिवहन अधिकारी को बस स्टॉपेज चिन्हित करने के निर्देश दिए थे.

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शहर में चार स्थानों मुंगेली-बिलासपुर मार्ग दाऊपारा चौक (सुखनंदन हॉस्पिटल के सामने), मुंगेली-पंडरिया मार्ग पड़ाव चौक (जिला ग्रंथालय के सामने), लोरमी तिराहा और लोरमी-बिलासपुर मार्ग (पड़ाव चौक) को बस स्टॉपेज चिन्हांकित कर कलेक्टर के अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया है, जिसे भविष्य में बस स्थानक बनाया जाएगा.

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि नियमों के विरुद्ध संचालक तय स्टॉपेज के बजाय अनाधिकृत स्थानों पर बसें रोक रहे थे, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी. इसे गंभीरता से लेते हुए 11 बस संचालकों पर कार्रवाई की गई. साथ ही, सभी बस संचालकों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में केवल चिन्हित स्थानों पर ही बसें रोकी जाएं और यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति