पाकिस्तान से तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, नेवी चीफ भी कर चुके हैं बात

नई दिल्ली
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इससे पहले नौसेना प्रमुख ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। नेवी चीफ ऐडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने लोककल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की थी। वहीं कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ मीटिंग की थी। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी शामिल हुए थे।

सूत्रों ने बताया कि वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की। उन्होंने हालांकि इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दी। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की भी उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इसके बाद सरकार ने सेनाओं को एक्शन लेने की खुली छूट दे दी।

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में पहले ही कहा गया था कि 19 अप्रैल के आसपास आतंकी हमला करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि इस रिपोर्ट में लोकेशन श्रीनगर की बताई गई थी। श्रीनगर के आसपास सुरक्षा भी बढ़ाई गई लेकिन आतंकियों ने अपना प्लान बदल दिया और पहलगाम में मासूम पर्यटकों को निशाना बनाया। इसके बाद भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित का ऐलान कर दिया। भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान बेहद घबरा गया है।

भारतीय नौसेना में अरब सागर में युद्धाभ्यास भी शुरू कर दिया है। 3 मई से नौसेना लाइव फायल ड्रिल कर रही है। इसका मतलब वास्तविक युद्ध जैसा माहौल बनाकर युद्धाभ्यास किया जा रहा है। वहीं गुजरात तट से 85 किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तान की सेना भी अपने हथियारों का जोर आजमाने में लगी है। हालांकि अगर भारत और पाकिस्तान समंदर में आमने-सामने आ भी जाते हैं तो पाकिस्तान की सेना का चार दिन टिकना भी मुश्किल हो जाएगा।

आतंकियों का सरपरस्त रहा पाकिस्तान अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है। पाकिस्तान की सेना खुलकर आतंकियों का समर्थन करती दिख रही है। जब से भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने का ऐलान किया है तब से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पहले तो वह अपने सदाबहार साथियों से मिन्नतें करने लगा। काम नहीं बना तो गीदड़भभकी का रास्ता अख्तियार कर लिया। अब लगातार 10 दिनों से एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है जिसका भारतीय सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब देते हैं।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति