तेल अवीव एयरपोर्ट के पास हुआ मिसाइल अटैक, इजरायल जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट डायवर्ट

नई दिल्ली
इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट के पास हुए मिसाइल हमले के बाद एयर इंडिया के विमान को अबू धाबी के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से तेल अवीव जा रही थी। एयरपोर्ट के नजदीक रविवार को मिसाइल से घातक हमला किया गया। सूत्रों की मानें तो यह हमला एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई139 के तेल अवीव में उतरने से एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ।

सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट को वापस दिल्ली लाया जाएगा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में थी, जब उसे अबू धाबी की ओर डायवर्ट करने का फैसला लिया गया। एयर इंडिया की तेल अवीव से दिल्ली की उड़ान रविवार को रद्द कर दी गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में एयर इंडिया का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रविवार को यमन में ईरान समर्थित विद्रोहियों द्वारा दागी गई मिसाइल ने कुछ समय के लिए इजरायल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें और यात्री यातायात रोक दिया। हमले से धुएं का गुबार उठा और यात्रियों में दहशत फैल गई। हाउथी विद्रोही गाजा में युद्ध के दौरान फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता में इजरायल पर हमला कर रहे हैं। बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमला शीर्ष इजरायली कैबिनेट मंत्रियों द्वारा गाजा पट्टी में देश के सैन्य अभियानों को तेज करने के बारे में मतदान करने से कुछ घंटे पहले हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि इस बीच सेना ने गाजा में व्यापक अभियान के लिए हजारों रिजर्व को बुलाना शुरू कर दिया। मिसाइल हमले के बाद इजरायल के कई हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए। इजरायली मीडिया द्वारा साझा किए गए फुटेज के अनुसार, हवाई अड्डे पर धुएं का गुबार दिखाई दिया। यात्रियों को चिल्लाते और छिपने के लिए भागते हुए सुना गया। हमले की वजह से जमीन में एक गहरा गड्ढा बन गया और पास की सड़क पर गंदगी फैल गई।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति