कोरबा में रेलवे की एक बड़ी चूक, स्टेशन की बजाय कोयला साइडिंग में पहुंच गई यात्री ट्रेन

कोरबा

कोरबा में शनिवार दोपहर रेलवे की एक बड़ी चूक सामने आई। गेवरा रोड के लिए रवाना हुई मेमू लोकल ट्रेन, गंतव्य स्टेशन के बजाय कोयला लोडिंग प्वाइंट पर पहुंच गई। यात्रियों से भरी यह ट्रेन रेलवे के कमका साइडिंग (न्यू कुसमुंडा कोल लोडिंग प्वाइंट) में घुस गई, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन को कोयला साइडिंग में खड़ी देखा जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, लाइन क्लीयरेंस में हुई किसी तकनीकी खामी के कारण यह घटना घटी। कोरबा और गेवरा स्टेशन के बीच स्थित न्यू कुसमुंडा साइडिंग में 11 रेल लाइनें हैं, जहां से कोयला लदान की प्रक्रिया चलती है। ट्रेन के अचानक इस साइडिंग में प्रवेश करने की घटना को रेलवे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे बिलासपुर से रवाना हुई मेमू लोकल ट्रेन करीब 11:30 बजे कोरबा पहुंची और गेवरा रोड के लिए रवाना हुई। गेवरा से छूटकर यह ट्रेन 1:10 बजे कोरबा पहुंचती है और 2:30 बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करती है। शनिवार को हुई घटना में ट्रेन गेवरा रोड स्टेशन की बजाय कोयला लोडिंग प्वाइंट पर पहुँच गई.

इस गंभीर लापरवाही के लिए रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया है। हालांकि, अभी तक निलंबित स्टेशन मास्टर के पद और स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस घटना की पुष्टि के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के डीसीएम अनुराग कुमार सिंह और सीपीआरओ बिलासपुर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

यह घटना रेलवे सुरक्षा प्रणाली में गंभीर खामियों की ओर इशारा करती है. यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में कोरबा रेलवे के स्टेशन मास्टर समेत दो अधिकारियों सस्पेंड कर दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति