लखनऊ ने जीता टॉस, पंजाब को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

नई दिल्ली
आज पंजाब किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 का 54वां मैच धर्मशाला के एचसीपीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीम हिमालय की वादियों से घिरे खूबसूरत मैदान में आमने-सामने हैं। एलएसजी ने टॉस जीता है। पीबीकेएस को पहले बैटिंग का मौका मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत से उत्साहित पीबीकेएस रविवार को लय और फॉर्म के साथ मजबूती से उतरेगी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके 10 मैचों छह जीत और तीन हार के बाद 13 अंक हैं। पंजाब का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा। दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होगी। एलएसजी पिछले चार मैचों से तीन गंवा चुकी है और तालिका में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। उसने 10 मैचों से पांच जीते और पांच गंवाए हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत की खराब फॉर्म ने एलएसजी की टेंशन बढ़ा रखी है।
दोनों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, आकाश महाराज सिंह, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव।

लखनऊ ने जीता टॉस
लखनऊ ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति