रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया गजब कारनामा, छह गेंद पर लगाए छह छक्के

नई दिल्ली
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गजब कारनामा कर डाला। उन्होंने छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगा डाले। हालांकि यह सभी छक्के एक ही ओवर में नहीं लगे। रियान पराग का रौद्र रूप देखने को मिला मोइन अली और वरुण चक्रतर्वी के खिलाफ। रियान ने पहले मोइन अली के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाए। उसके बाद उन्होंने अगला ओवर फेंकने आए वरुण चक्रवर्ती पर भी एक छक्का लगाकर छह गेंदों पर छह छक्के लगा डाले।

बड़े लक्ष्य का कर रहे थे पीछा
कोलकाता के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम 207 रन बनाने थे। लेकिन उसने शुरू में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दो और विकेट गिरे। फिर रियान पराग ने अकेले दम पर जिम्मेदारी उठा ली। उन्होंने एक-एक करके कोलकाता के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू की। 12 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 102 रन था। रियान पराग का साथ दे रहे थे शिमरन हेटमायर। उस वक्त रियान पराग 26 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे थे।

फिर शुरू हुआ पराग का तांडव
मोइन अली और वरुण चक्रवर्ती के ऊपर में रियान पराग का तांडव कैसे हुआ। आइए जानते हैं छह छक्कों का बॉल बाय बॉल विवरण..

12.2- मोइन अली के ओवर की दूसरी गेंद को रियान पराग ने स्क्वॉयर लेग के ऊपर छक्के के लिए भेज दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली।
12.3- यह एक शॉर्ट गेंद थी और रियान पराग ने इस गेंद पर बड़े ही आराम से लांग ऑन के ऊपर से छक्का उड़ा दिया।
12.4- मोइन अली ने राउंड द विकेट गेंदबाजी शुरू की। एक बार फिर से गेंद रियान पराग के स्लॉट में। इस बार गेंद बल्ले से निकली तो पहुंची डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर। इस शॉट के साथ मानों पराग ने मोइन को कहा थैंक यू वेरी मच।
12.5- बैक ऑफ द लेंथ बॉल जो रियान पराग की तरफ स्लाइड कर रही थी। पराग खड़े रहे और सीधे बल्ले से लांग ऑन के ऊपर एक फ्लैट छक्का जड़ दिया।
12.6- आरआर के कप्तान की गजब पावर हिटिंग। ऐसा लगा जैसे रियान पराग कुछ साबित करना चाहते हैं। 105.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। पराग ने इस गेंद को लांग ऑफ के ऊपर से बाहर भेजा और ओवर से आए कुल 32 रन।
13.2- इसके बाद 14वां ओवर करने आए वरुण की पहली गेंद पर हेटमायर ने सिंगल लेकर पराग को स्ट्राइक दी। पराग ने इस गेंद पर रिवर्स हिट लगाते हुए गेंद पर छक्का मार दिया। उनके इस शॉट से कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। इस तरह पराग ने छह गेंद पर छह छक्के लगाए।

लेकिन टीम को नहीं दिला सके जीत
रियान पराग ने इस मैच में 45 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली। वह छक्का लगाकर शतक पूरा करने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। केकेआर ने बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराकर प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बनाए रखी हैं। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 206 रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट पर 205 रन पर रोक दिया। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और मोईन अली ने दो-दो विकेट लिए।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति