महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो बदमाश, मुठभेड़ के बाद पुलिस हिरासत में

लखनऊ

सुबह के समय टहलने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले गिरोह को काबू में करने की कामयाबी लखनऊ पुलिस को मिली है। बाहरी क्षेत्र से आकर महिलाओं से सरेराह पर्स व चेन लूटने वाले लुटेरों के गिरोहों के दो सदस्यों को पुलिस ने गोमतीनगर इलाके के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से सोमवार तड़के करीब तीन बजे मुठभेड़ में दबोच लिया है। पुलिस से हुई मुठभेड़ में लुटेरों के पास से एक देसी कट्टा, नकदी और लुटे गए चेन एवम अन्य गहने बरामद हुए है।

लुटेरों के कब्जे से असलहा बरामद
मुखबिर की सूचना पर पुलिस जनेश्वर मिश्र पार्क और सहारा पुल के पास मय टीम दबिश के लिए तैनात थी। जिसपर की सूचना मिली कि दो लुटेरे अपनी बाइक से पार्क की तरफ आगे बढ़ रहे है। पुलिस ने दोनों लुटेरों पर घेरकर फायरिंग किया जिसपर भागने के लिए लुटेरों ने भी पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस हुई फायरिंग में दोनों लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने लुटेरों से पूछताछ में विपुल खंड व विवेक खंड में बीते दिनों दो महिलाओं से सरेराह पर्स लूट की घटना के खुलासे का दावा किया है। पुलिस को इनके पास से दो अवैध असलहा व दो पर्स बरामद हुए हैं।

पुलिस ने लुटेंरो को घेरा
आपको बता दें कि, गोमतीनगर क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र पार्क से कुछ दूरी पर स्थित सहारा होम पुल के पास लुटेरों के आने की सूचना पर इंस्पेक्टर गोमतीनगर और डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम मौके पर पहुंचे और लुटेरों को घेर लिया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने लुटेरों की घेरेबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। घायल हुए लुटेरों ने अपना नाम मोनू रावत व महेश रावत बताया।

दोनों शातिर किस्म के अपराधी
डीसीपी पूर्वी के मुताबिक पकड़े गए दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और कुछ दिनों पहले जेल से छूटने के बाद कई लूटपाट करने की बात स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके बारे में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस को इनके पास से दो अवैध असलहा व दो पर्स और एक बाइक बरामद हुए हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति