भीषण गर्मी के बाद भी पर्यटक टाइगर रिजर्व की ओर रुख, हुआ हाउसफुल

सिवनी
आजकल गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं. ऐसे में भीषण गर्मी के बाद भी पर्यटक टाइगर रिजर्व की ओर रुख कर कर रहे हैं. पर्यटकों का सपना होता है कि नेशनल पार्क में घूमने के दौरान बाघ दिख जाए. बाघ के साथ ही अन्य दुर्लभ वन्य जीव भी देखने की इच्छा सैलानी रखते हैं. सिवनी जिला स्थित पेंच नेशनल पार्क में भी सैलानियों की संख्या बढ़ गई है. सुबह से लेकर शाम तक पर्यटक टाइगर रिजर्व में समय बिताकर सुकून महसूस कर रहे हैं. जिप्सी में सफारी के दौरान विभिन्न वन्यजीव देखकर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं.

बाजीराव बाघ सामने से आया तो रोमांचित हुए सैलानी

रविवार को भी पेंच नेशननल टाइगर पार्क में बड़ी संख्या मे सैलानी पहुंचे. भीषण गर्मी में दोपहर के वक्त तो सैलानी पेड़ों की घन छांव या रेस्टोरेंट में विश्राम करते हैं लेकिन धूप थोड़ा ढलते ही टाइगर रिजर्व में सैर करने लगते हैं. रविवार को सैलानी नेशनल पार्क में घूम रहे थे कि सामने से एक बाघ आता हुआ दिखाई दिया. भीषण गर्मी के कारण ये बाघ काफी थका हुआ और छांव की तलाश में चहलकदमी कर रहा था. बाघ देखते ही सैलानियों में रोमांच भर गया. सभी ने अपने मोबाइल में इस टाइगर की तस्वीर व वीडियो कैद किया.

पेंच टाइगर रिजर्व में ये बाघ व बाघिन आकर्षण के केंद्र

रविवार को पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों ने बाघ बाजीराव का दीदार किया. ये बाघ पर्यटकों का सबसे पसंदीदा है. बाघ बाजीराव नेशनल पार्क की पगडंडी पर आराम से चल रहा था. कैमरे में ये दृश्य कैद करने के बाद सैलानियों ने कहा "उनकी तमन्ना पूरी हो गई. उन्होंने सोचा था कि शायद ही उनका पसंदीदा बाघ से सामना होगा. लेकिन ऐसा लगता है कि सपना सच हो गया." बता दें कि इन दिनों पेंच टाइगर रिजर्व पर्यटकों से फुलहाउस चल रहा है. बीजामट्टा बाघिन, पाड़देव बाघिन, लक्ष्मी बाघिन, काला पहाड़ बाघिन, एल मार्क व स्वास्तिक बाघ भी सफारी के दौरान पर्यटकों को कोर क्षेत्र में देखने को मिलते हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति