कनाडा में एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों की भारत विरोधी करतूत, हिंदुओं खिलाफ उगला जहर

कनाडा

कनाडा में एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों की भारत विरोधी करतूत सामने आई है। टोरंटो स्थित माल्टन गुरुद्वारे में रविवार को खालिस्तानी समर्थकों द्वारा एक विवादास्पद परेड का आयोजन किया गया, जिसमें भारत विरोधी और हिंदू विरोधी भावनाओं को प्रदर्शित किया गया। इस परेड में एक बड़े ट्रक पर एक पिंजरा रखा गया था, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के पुतले बंद थे। परेड के दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने कनाडा में रह रहे 8 लाख हिंदुओं को भारत वापस भेजने की मांग की।

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हाल ही में चुनावों में जीत हासिल की है और भारत-कनाडा संबंधों को सुधारने की बात कही है।  हालांकि, इस परेड ने उनके नेतृत्व में खालिस्तानी चरमपंथ से निपटने की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कनाडाई पत्रकार डैनियल बोर्डमैन ने इस परेड का वीडियो साझा करते हुए कहा, "जिहादी हमारे सड़कों पर उन्माद मचा रहे हैं, लेकिन खालिस्तानी उन्हें नफरत फैलाने में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।"

उन्होंने पूछा कि क्या मार्क कार्नी का कनाडा, जस्टिन ट्रूडो के कनाडा से अलग होगा?  कनाडा में हिंदू समुदाय के नेताओं ने इस परेड की कड़ी निंदा की है। हिंदू कनाडाई फाउंडेशन (HCF) ने कहा कि यह परेड हिंदू विरोधी घृणा का स्पष्ट उदाहरण है और कनाडा में धार्मिक सहिष्णुता के सिद्धांतों के खिलाफ है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति