प्रदेश में 44 हजार करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं प्रगति पर : रेलमंत्री

-क्लीन ट्रेन स्टेशनों का नवाचार,अब 750 स्टेशनों पर होगी ट्रेनों की एयरक्राफ्ट की तर्ज पर सफाई

-सुरक्षित व सस्ती रेल सेवाओं के लिए रेलवे संकल्पबद्ध

 भोपाल

 रेल सेवाओं के विस्तार और रेलयात्रियों को बेहतर यात्री सुविधा मुहैय्या करवाने के उद्देश्य से राजस्थान में 44 हजार करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

 सोमवार को संक्षिप्त प्रवास पर गृहनगर जोधपुर पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप गरीबों और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित व सस्ती रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है और उसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं ।

रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए वैष्णव ने बताया कि आज राजस्थान में विभिन्न रेल परियोजनाओं के विकास और उनके क्रियान्वयन हेतु केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए का बड़ा रेल बजट स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने  विगत 10 वर्षों में 3 हजार 784 किलोमीटर रेल लाइनें है बिछाने के साथ ही विद्युतीकरण का कार्य पूरा करवाया है। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कर उनका नवीनीकरण कराया जा रहा है।

 रेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश में तेजी से रेलवे का ढांचागत विकास किया जा रहा है जिसमें 1510 फ्लाई ओवर व अंडरपास का निर्माण, पुष्कर- मेड़ता रोड नई रेल लाइन, अंबाजी से आबूरोड की कनेक्टिविटी तरंगा हिल तक, लूनी- समदड़ी-भीलड़ी  रेल मार्ग का दोहरीकरण, रींगस- खाटूश्याम जी के बीच 17 किलोमीटर नई रेल लाइन, जयपुर से सवाई माधोपुर 131 किलोमीटर दोहरीकरण, अजमेर से चित्तौड़ तक 171 किलोमीटर मार्ग का दोहरीकरण, मावली-देवगढ़ मदारिया स्टेशनों के बीच गेज परिवर्तन, रास से मेड़ता तक नई रेल लाइन का निर्माण, रामगंज मंडी-भोपाल, नीमच से बड़ी सादड़ी स्टेशनों के बीच नई रेल लाइन का निर्माण सहित अनेक परियोजनाएं शामिल है।

 उन्होंने बताया कि रतलाम-बांसवाड़ा-डूंगरपुर के लिए नई रेल लाइन का केंद्र सरकार से अनुमोदन लिया जाएगा तथा इसके लिए राज्य सरकार से भी कुछ मुद्दों पर बातचीत जारी है।

 एयरक्राफ्ट की तर्ज पर होगी अब ट्रेनों में सफाई की व्यवस्था रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि रेलवे स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए निरंतर नवाचार करता रहा है। इसके तहत क्लीन ट्रेन स्टेशन का बड़ा विजन रेलवे ने अपनाया है ।  चुनिंदा क्लीन ट्रेन स्टेशन में ट्रेनों की मेजर क्लीनिंग की जा रही है और देश में अभी ऐसे 350 रेलवे स्टेशन है तथा यह संख्या बढ़ाकर अब 750 की जा रही है।

 उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर जिस तरह से एयरक्राफ्ट की क्लीनिंग होती है वैसे ही इन स्टेशनों पर ट्रेनों की सफाई की जाएगी जो अपने आप में एक अद्भुत और नवाचार है।

 ट्रेनों में 12 हजार जनरल कोच जोड़े गए

 रेल मंत्री ने बताया कि कोरोना काल के बाद रेल सेवाओं को फिर से सुविधा युक्त बनाने हेतु विभिन्न ट्रेनों में 12 हजार जनरल कोच जोड़े गए हैं जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों की सुविधा में बहुत वृद्धि हुई है।  इसके अलावा ग्रीष्मावकाश को देखते हुए यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए देश भर में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति