NEET-UG 2025 : डमी कैंडिडेट गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर में पुलिस ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2025 में फर्जीवाड़ा करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में डमी कैंडिडेट गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। करणी विहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर गैंग के मास्टरमाइंड सहित अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल, सिमकार्ड, नकद राशि और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है।
 
डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया कि NEET परीक्षा रविवार दोपहर आयोजित की गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि करणी विहार क्षेत्र के जगदम्बा नगर स्थित एक फ्लैट में कुछ युवक फर्जीवाड़े की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर अजीत कुमार बराला (26), सोहन लाल चौधरी (26) और जितेंद्र शर्मा (24) को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस के अनुसार, आरोपी NEET परीक्षा में असली अभ्यर्थियों की जगह डमी कैंडिडेट को बैठाकर परीक्षा पास करवाने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने फॉर्म भरते समय एआई टूल्स की मदद से डमी कैंडिडेट की तस्वीरें असली उम्मीदवारों की तस्वीरों से मिलाई थीं। आरोपियों ने एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये भी लिए थे।
 
डमी कैंडिडेट के रूप में तैयारी कर रहे जितेंद्र शर्मा को रोहित गोरा और संजय चौधरी की जगह NEET और पारा मेडिकल परीक्षा में बैठाने की योजना थी। पुलिस ने बाद में इन दोनों मूल अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
 
आरोपियों में अजीत और सोहन, दोनों राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान (एनआईए) में पीजी के छात्र हैं। जबकि जितेंद्र कॉपर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कर्नाटक में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर का छात्र है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पैसे के लालच और ऐश-ओ-आराम की जिंदगी के लिए इस गैरकानूनी गतिविधि में शामिल हुए। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क और पिछले मामलों में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति