बाघ से भिड़ने पर उतारू हुआ भालू, पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व एक बार फिर पर्यटकों के लिए रोमांच और रोमांचक अनुभवों का केंद्र बन गया। इस बार यहां आने वाले पर्यटकों को एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। जोन नंबर दो के झालरा वन क्षेत्र में बाघ का शावक और भालू के आमने-सामने होने का दृश्य न केवल पर्यटकों को रोमांचित कर गया, बल्कि इस पूरे घटनाक्रम को उन्होंने मोबाइल कैमरों में भी कैद कर लिया।

रिद्धि के मेल शावक का भालू से हुआ सामना
जानकारी के अनुसार, पार्क भ्रमण पर गए पर्यटकों को बाघिन रिद्धि के दो मेल शावकों की साइटिंग हो रही थी। इस दौरान अचानक एक भालू वहां आ पहुंचा और उसका सामना एक बाघ शावक से हो गया। शावक को सामने भालू का यूं आ जाना नागवार गुजरा और उसने हमलावर रुख अपनाते हुए भालू के पीछे दौड़ लगा दी। लेकिन भालू भी पीछे हटने वालों में से नहीं था। वह भी साहस दिखाते हुए शावक के सामने डटकर खड़ा हो गया। दोनों एक-दूसरे को तेज नजरों से घूरते रहे। इस दौरान बाघ शावक ने भी अपनी चाल धीमी कर दी और कुछ पल के लिए बैठ गया।
 
शावक की ओर से आक्रामकता थमती देख, भालू ने पीछे हटना ही बेहतर समझा और वहां से भाग खड़ा हुआ। इस पूरे वाकये में किसी प्रकार का शारीरिक संघर्ष नहीं हुआ, लेकिन इस टकराव ने जंगल में मौजूद हर शख्स की धड़कनें जरूर तेज कर दीं।

‘ऐसे क्षण दुर्लभ और यादगार होते हैं’
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि जंगल में भालू और बाघ का आमना-सामना कोई आम बात नहीं है, खासकर जब दोनों के बीच सीधे संघर्ष की स्थिति न बने। आम तौर पर ऐसे मौकों पर किसी एक प्राणी को ही पीछे हटना पड़ता है और इस बार वह भालू था। विशेषज्ञों ने बताया कि रणथंभौर जैसे संरक्षित क्षेत्रों में प्राणियों की यह टकराहट उनके प्राकृतिक व्यवहार का हिस्सा है, लेकिन पर्यटकों के सामने इस तरह की घटनाएं आना बेहद दुर्लभ होती हैं।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम को पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बाघ और भालू के टकराव वाले वीडियो को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति