3 अवैध मदरसों, 2 मजारों और एक ईदगाह पर ऐक्शन, चला बुलडोजर, बिना मान्यता के संचालित मदरसों को किया सील

लखनऊ
यूपी के श्रावस्ती में प्रशासन की ओर से अवैध मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सरकारी जमीनों में बने तीन अवेध मदरसे, दो मजार व एक ईदगाह को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इसके साथ ही बिना मान्यता के संचालित 11 मदरसों को सील किया गया।

तहसील क्षेत्र जमुनहा के ग्राम प्रतापपुर कानीबोझी में मदरसा कन्जुल इमान लिल बनात मकतब सरकारी भूमि पर बना हुआ था। जिसकी जांच कर गई थी और सरकारी भूमि को खाली करने की नोटिस दी गई थी लेकिन संचालक की ओर से भूमि खाली नहीं किया गया। इस पर सोमवार को प्रशासन ने जेसीबी से मदरसे को जमीदोज कर दिया। इसी तहसील क्षेत्र के ग्राम चन्दन कोटिया में खलिहान की भूमि पर स्थित मदरसा अल जमातुल कादरिया अम उलूम पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। तहसील भिनगा क्षेत्र के ग्राम परसोहना में सरकारी भूमि पर स्थित बाबा बांगभरी मजार व ईदगाह को भी ढहाया गया।

तहसील भिनगा के ही ग्राम गुलरा में स्थित अस्थाना हजरत बाबा जमील वारसी मजार परिसर की बाउंड्री जिसका कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बना था। उसे गिरा दिया गया। जनपद के अलग अलग स्थानों पर बिना मान्यता के संचालित 11 मदरसों को चिन्हित करते हुए सील कर दिया गया। रविवार को भी सरकारी जमीनों में बने पांच मदरसे व एक ईदगाह पर प्रशासन का बुलडोजर चला था।

बहराइच में 24 से अधिक मदरसों पर कार्रवाई, नौ सील
नेपाल सीमा से लगे 10 किलोमीटर दायरे में सरकारी जमीनों पर बने अनाधिकृत मदरसों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। सोमवार को सीमा से लगे पौंडा गांव में जांच के दौरान एक और मदरसे को सील कर दिया गया है। अब तक 24 से अधिक मदरसे कार्रवाई के जद में आ चुके हैं। नौ मदरसों को सील किया जा चुका है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति