पोप चुनाव की रहस्यमयी प्रक्रिया, जब चिकन और पास्ता भी बनते हैं गुप्त संकेत, भोजन से भी भेजे जा सकते हैं गुप्त संदेश

रोम
जैसे-जैसे 7 मई को वेटिकन में होने वाली पोप चयन प्रक्रिया (पैपल कॉन्क्लेव) नजदीक आ रही है, दुनिया की निगाहें उस रहस्यमयी माहौल पर टिकी हैं जिसमें एक नया धार्मिक नेता चुना जाता है। पोप चुनाव के दौरान कार्डिनलों के खाने-पीने को लेकर जो सख्त नियम बनाए गए हैं, वे 13वीं सदी से चलते आ रहे हैं। पोप ग्रेगरी एक्स ने ये नियम इसलिए बनाए थे ताकि निर्णय प्रक्रिया तेज हो सके और बाहरी दुनिया का कोई प्रभाव न पड़े। शुरुआत में नियम बहुत सख्त थे, तीन दिन बिना निर्णय के बीतने पर सिर्फ एक बार भोजन और आठ दिन बिना निर्णय बीतने पर सिर्फ रोटी और पानी की अनुमति। बाद में पोप क्लेमेंट षष्ठम ने थोड़ी ढील दी और तीन कोर्स का सादा खाना तय किया, सूप, मांस या अंडा, और फल या चीज।

भोजन से भी भेजे जा सकते हैं गुप्त संदेश
आज भी, कॉन्क्लेव से पहले कार्डिनल रोम के कैफे और रेस्टोरेंट्स में मुलाकात कर गुपचुप बातचीत करते हैं। माना जाता है कि ये मुलाकतें भविष्य के पोप के चुनाव में अहम भूमिका निभाती हैं। इतिहास में कई बार खाने के जरिए गुप्त संदेश भेजने की आशंका भी जताई गई है, जैसे चिकन के भीतर छिपा नोट, पास्ता में फिसलाया गया कोई संकेत, या नैपकिन पर लिखा वोट अपडेट।

इस बार नन बनाएंगी बहुत सादा खाना
इस बार वेटिकन ने खाना इतना सादा और नियंत्रित कर दिया है कि उसमें कुछ भी छिपाना संभव न हो। इस बार कॉन्क्लेव में नन द्वारा बनाया जाएगा बेहद सादा खाना—उबली सब्जियां, स्पेगेटी और भुने हुए लैम्ब स्क्युवर।
 
धुएं से मिलेगा दुनिया को संकेत
लगभग 180 कार्डिनल इस बार रोम में जमा होंगे, जिनमें से 133 को वोटिंग का अधिकार है। जब तक नया पोप नहीं चुन लिया जाता, वे सिस्टीन चैपल में दुनिया से पूरी तरह कटे रहेंगे और दुनिया को संकेत मिलेगा केवल धुएं से: काले धुएं का मतलब ‘अभी नहीं’ और सफेद धुएं का मतलब ‘नया पोप मिल गया है’।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति