वेटिंग यात्रियों के लिए राहत: भोपाल मंडल से समर स्पेशल ट्रेनें

वेटिंग यात्रियों के लिए राहत: भोपाल मंडल से समर स्पेशल ट्रेनें

भोपाल
 पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न दिशाओं में साप्ताहिक एवं द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें विशेष किराये पर चलाई जा रही हैं और भोपाल मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों जैसे रानी कमलापति, इटारसी, नर्मदापुरम, हरदा, बीना, रुठियाई एवं गुना आदि से होकर गुजरती हैं।
इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को गंतव्य तक आरामदायक और निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। इन ट्रेनों के प्रमुख मार्ग एवं विवरण निम्नानुसार हैं:

1. रीवा–सीएसएमटी–रीवा साप्ताहिक विशेष ट्रेन:
गाड़ी संख्या 02187 रीवा से प्रत्येक गुरुवार को 15:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12:20 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 02188 CSMT से प्रत्येक शुक्रवार को 13:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09:45 बजे रीवा पहुँचेगी।
यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी व हरदा स्टेशनों से होकर गुजरती है।
इस गाड़ी के ठहराव: रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण, दादर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस।

2. रीवा–चर्लपल्ली (सिकंदराबाद)–रीवा द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन:
गाड़ी संख्या 01704 रीवा से प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को 13:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14:45 बजे चर्लपल्ली पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 01703 चर्लपल्ली से प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को 16:55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 03:30 बजे रीवा पहुँचेगी।
यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों से होकर जाती है।
इस गाड़ी के ठहराव: रीवा, सतना, मैहर, कटनी, दमोह, सागर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल, आमला, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़नगर, बेलमपल्ली, मंचेरियल, पेद्दापल्ली, काज़ीपेट, जंगांव, चारलापल्ली।

3. रानी कमलापति–सहरसा–रानी कमलापति साप्ताहिक विशेष ट्रेन:
गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति से प्रत्येक सोमवार को 16:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15:15 बजे सहरसा पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 01664 सहरसा से प्रत्येक मंगलवार को 18:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21:10 बजे रानी कमलापति पहुँचेगी।
यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति, नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरती है।
इस गाड़ी के ठहराव: रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सहरसा।

4. रानी कमलापति–हड़पसर (पुणे)–रानी कमलापति साप्ताहिक विशेष ट्रेन:
गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति से प्रत्येक गुरुवार को 08:35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 00:30 बजे हड़पसर (पुणे) पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 01668 हड़पसर से प्रत्येक शुक्रवार को 06:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 22:55 बजे रानी कमलापति पहुँचेगी।
यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरती है।
इस गाड़ी के ठहराव: रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर, दौंड, हडपसर (पुणे)।
नोट: हड़पसर स्टेशन पुणे के यात्रियों के लिए उपयुक्त विकल्प है।

5. सोगरिया–दानापुर–सोगरिया साप्ताहिक विशेष ट्रेन:
गाड़ी संख्या 09819 सोगरिया से प्रत्येक सोमवार को 12:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:00 बजे दानापुर पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 09820 दानापुर से प्रत्येक मंगलवार को 12:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:00 बजे सोगरिया पहुँचेगी।
यह ट्रेन भोपाल मंडल के रुठियाई और गुना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
इस गाड़ी के ठहराव: सोगरिया, बारां, रूठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मूड़वारा, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर।

यात्रियों से अनुरोध है कि इन ट्रेनों की आरक्षण सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या www.irctc.co.in वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
ट्रेनों के स्टेशनों पर ठहराव व समय सारिणी की जानकारी हेतु www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति