खरीफ फसलों की तैयारी के तहत किसानों से खाद-बीज का कराएं उठाव: कलेक्टर

 गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

खरीफ फसलों की तैयारी के तहत किसानों से खाद-बीज का कराएं उठाव: कलेक्टर

मौसमी बीमारियों से निपटने कार्य योजना बनाकर करें तैयारी

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाएं प्रगति

मुख्यमंत्री जनशिकायत एवं जनदर्शन, पीएमओ पोर्टल, ई-समाधान पोर्टल में दर्ज लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से करें निराकरण

 गौरेला पेंड्रा मरवाह

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धि की समीक्षा की। अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने आगामी खरीफ फसलों की तैयारी के तहत किसानों से खाद एवं बीज का उठाव कराने के साथ ही किसानों का आय बढ़ाने के लिए धान के अलावा अरहर, उड़द, मूंग, मूंगफली आदि खरीफ फसलों के लिए प्रेरित करने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए कार्य योजना बनाकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।
              कलेक्टर ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकृत करने के साथ ही मुख्यमंत्री जनशिकायत, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीएमओ पोर्टल एवं ई-समाधान पोर्टल में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने सीमांकन, त्रुटि सुधार, विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई, डिजिटल हस्ताक्षर, नक्शा बटांकन आदि लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सामान्य क्षेत्रों में स्वीकृत एवं अप्रारंभ 758 और पीएम जनमन योजना के तहत अप्रारंभ 106 आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने कहा।
              कलेक्टर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आयुष्मान कार्ड, संस्थागत प्रसव, सिकलसेल स्क्रीनिंग, पेयजल की स्थिति, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, जन औषधि केन्द्र, पेंशन प्रकरण, आश्रम-छात्रावास, पीएमश्री स्कूल, सड़क निर्माण, सिंचाई परियोजना आदि की समीक्षा की और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार के तृतीय चरण में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्रीमती ग्रीष्मी चांद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड सुश्री ऋचा चंद्राकर एवं एसडीएम मरवाही श्री प्रफुल्ल रजक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति