आज से शुरू हुई भगत की कोठी-चेन्नई सेंट्रल नई सुपरफास्ट ट्रेन

जोधपुर

उपनगरीय भगत की कोठी से डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशनों के बीच प्रारंभ की गई नई सुपरफास्ट ट्रेन भगत की कोठी से आज पहली बार रवाना हुई। समदड़ी-जालोर-भीलड़ी के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन के संचालन के प्रति दक्षिण की ओर जाने वाले यात्रियों में खासा उत्साह है। ट्रेन आवागमन में सप्ताह में पांच दिन चलेगी। इस दौरान मार्ग के 28 स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन 20626, भगत की कोठी-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट सप्ताह में पांच दिन (शनिवार व मंगलवार को छोड़कर) बुधवार 7 मई से सुबह साढ़े पांच बजे भगत की कोठी से पहली बार रवाना हुई, जो अगले दिन रात्रि 11.15 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंच जाएगी।

ट्रेन इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार नई ट्रेन भगत की कोठी से रवाना होने के बाद लूनी, समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, भीलड़ी, महेसाणा, साबरमती, वडोदरा, भरूच, उधना, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, धमनगांव, वर्धा, चंद्रपुर, बल्हारशाह, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, गुडुर और सुलूरूपेटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए दो सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, चार थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 सेंकड क्लास स्लीपर, चार जनरल, एक गार्ड एसएलआर और एक पॉवरकार सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

चेन्नई की ओर जाने वाली होगी चौथी ट्रेन
इस ट्रेन का संचालन प्रारंभ होने के साथ ही जोधपुर से चेन्नई स्टेशनों के मध्य चलने वाली ट्रेनों संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। जोधपुर-मन्नारगुड़ी सुपरफास्ट, (गुरुवार), जोधपुर-तिरुचिरापल्ली हमसफ़र एक्सप्रेस(बुधवार) और जोधपुर-चैन्नई एग्मोर सुपरफास्ट(मंगलवार) ट्रेनों का संचालन पहले से किया जा रहा है। तकनीकी कार्य के कारण तीन ट्रेनें पश्चिम रेलवे पर रेगुलेट रहेंगी।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कारण से ट्रेन 16533, भगत की कोठी-क्रांतिवीर संगोल्ली रायाण्ण (बेंगलुरु) जो 7,14,21,28 मई और 4 जून को भगत की कोठी से रवाना होगी। वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 55 मिनट रेगुलेट रहेगी। इसी तरह ट्रेन 14807, जोधपुर-दादर एक्सप्रेस जो 11,18 मई और 8 जून को जोधपुर से रवाना होगी। वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर एक घंटे 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन 20626, भगत की कोठी-पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचन्द्रन सेंट्रल (चैन्नई) सुपरफास्ट जो 7,11,14,18,21,28 मई और 4 व 8 जून को भगत की कोठी से रवाना होगी। वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति